Posted inक्रिकेट, न्यूज

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बदली टीम इंडिया, मोहम्मद सिराज बाहर, 24 रन देकर 7 विकेट लेने वाले को मौका!

Mohammed Siraj rest team india
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बदली टीम इंडिया, मोहम्मद सिराज बाहर, 24 रन देकर 7 विकेट लेने वाले को मौका!
News on WhatsAppJoin Now

Mohammed Siraj: आईपीएल 2026 का फाइनल (IPL 2026 Final) अभी 31 मई को खत्म हुआ, जिसे आरसीबी (RCB) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को हराकर अपने नाम किया. अब भारतीय टीम (Team India) को अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है. इसके लिए बीसीसीआई (BCCI) ने 2 हफ्ते पहले ही टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था, लेकिन अब एक बार फिर टीम इंडिया में बदलाव किया जा सकता है.

भारतीय टीम (Tam India) के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) जो आईपीएल में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे, उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ आराम करने का फैसला किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की जगह ले सकता है.

Mohammed Siraj को मिला आराम करने का सलाह

मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने आईपीएल 2026 में 17 मैच खेले हैं. 31 मई को आरसीबी के खिलाफ फाइनल में भी मोहम्मद सिराज गुजरात की टीम का हिस्सा थे. मोहम्मद सिराज एक तेज गेंदबाज हैं, ऐसे में सिर्फ 6 दिनों के अंदर टेस्ट मैच खेलना मुश्किल होगा. बीसीसीआई रिस्क नहीं लेना चाहता है, ऐसे में मोहम्मद सिराज को आराम दिया जाएगा या नहीं इसका फैसला अगले 48 घंटों में लिया जाएगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अगर 48 घंटों के बाद मेडिकल टीम ने सिराज को आराम करने की सलाह दी, तो स्क्वाड में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसी स्थिति में मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया से बाहर किया जा सकता है.

ये खिलाड़ी ले सकता है टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज की जगह

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अगर टीम से बाहर जाते हैं, तो उनकी जगह टीम जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi Dar) को अपने साथ जोड़ सकती है. नबी फिलहाल नेट बॉलर के रूप में टीम के साथ जुड़े हुए हैं.

औकिब नबी मुख्य रूप से एक तेज गेंदबाज हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रथम श्रेणी (First-Class) गेंदबाजी प्रदर्शन 7/24 रहा, जो उन्होंने राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2025-26 में किया था. उसी मैच में उन्होंने 55 रन भी बनाए थे, जिससे यह उनके करियर का सबसे शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन माना जाता है.

ALSO READ: गौतम गंभीर के बाद कौन होगा टीम इंडिया का नया टी20 कोच, इस दिग्गज से चल रही है BCCI की बात

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...