इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में मुंबई इंडियंस की टीम के खराब प्रदर्शन से सभी हैरान है तो वहीं फ्रेंचाइजी के लिए खुद भी ये एक बुरे सपने से कम नहीं है। मुंबई इंडियंस शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना लीग का 10वा मैच खेलने के लिए उतरेगी। इस मैच से पहले जब मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तब उनके कई सवाल पूछे गए। इन सवालों में एक सवाल अर्जुन तेंदुलकर के विषय में भी था, कि मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें कब मौका देगी जिसका जवाब टीम के कोच महेला जयवर्धने ने दिया। जानिए क्या कहा मुंबई इंडियंस के कोच ने….
मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने दिया जवाब
मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी इस साल आईपीएल लीग से बाहर होने वाली पहली फ्रेंचाइजी बन गई है। जिसके अब मुंबई इंडियंस अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी। ताकि अगले साल आईपीएल में वो एक बार फिर लीग की सबसे मजबूत टीम के तौर कर वापसी कर सके। इसी क्रम में टीम ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जिन्होंने उस मौके पर अच्छा प्रदर्शन भी किया है। युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा का नाम उस लिस्ट में सबसे ऊपर है। इसी क्रम में जब मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने से अर्जुन तेंदुलकर के विषय में सवाल किया गया। तब उन्होंने सही मैच के बारे में जिक्र किया।
महेला जयवर्धने ने कहा,
“मुझे ऐसा लगता है कि हर खिलाड़ी टीम के लिए एक विकल्प है। हम ये देखेंगे कि चीजें आगे कैसे जाएंगी। यह पूरी तरह से मैच-अप के विषय में है और हम मैच कैसे जीत सकते हैं और पहले हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हमें सही मैच-अप मिले। आईपीएल में हर गेम एक आत्मविश्वास की बात है, हम अपनी पहली जीत हासिल करने में कामयाब रहे और यह एक साथ जीत हासिल करने और अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने के विषय में है। ये प्लेइंग इलेवन में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को रखने के बारे में है। अगर अर्जुन तेंदुलकर उनमें से एक है, तो हम इस पर जरूर विचार करेंगे। लेकिन यह सारी चीजे एक समीकरण पर निर्भर है जिसे हम बाहर लेकर आते हैं”।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ डेब्यू पर नजर?
अर्जन तेंदुलकर शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं लेकिन अब तक एक भी मैच में उन्हें डेब्यू नहीं कराया गया हैं। महेला जयवर्धने की बात के बाद ये कहा जा सकता है कि टीम में जब वो उस काबिलियत पर नजर आएंगे तब उन्हें मौका दिया जाएगा। मेगा ऑक्शन के समय अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख के बेस प्राइज में मुंबई इंडियंस ने अपने हाथ जोड़ना चाहा था। लेकिन गुजरात टाइटंस की तरफ से आशीष नेहरा ने मजाकिया अंदाज में 25 लाख पर बोली लगा दी थी। जिसके बाद 30 लाख में मुंबई में उन्हें अपने साथ शमिल किया है।