आईपीएल 2022 का 41वाँ मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार, 27 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच में गुजरात ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुक़सान पर 195 रन बनाए.
इसके बाद दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना कर हासिल कर लिया. इस मैच में बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन के बाद ऑरेंज कैप की रेस के समीकरण भी बदल चुके हैं. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम बात करेंगे ऑरेंज कैप रेस के बदले हुए समीकरणों पर.
अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप रेस में मारी जोरदार एंट्री
गुजरात के ख़िलाफ़ मैच में 65 रनों की शानदार पारी खेलने वाले हैदराबाद के युवा सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप की रेस में एंट्री कर ली है. फ़िलहाल 285 रनों के कुल स्कोर के साथ वो ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें नंबर पर पहुंच चुके हैं.
वहीं पंजाब किंग्स के सीनियर सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन 302 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं. अभी तक टूर्नामेंट में धवन ने 43.14 के बल्लेबाज़ी औसत के साथ 2 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं इस टूर्नामेंट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 88 रन है.
जोस बटलर शीर्ष पर बरकरार
इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के सीनियर सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर 499 रनों के सबसे ज़्यादा स्कोर के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं. आईपीएल 2022 में बटलर ने 3 शतक और 2 अर्धशतक के साथ 71.28 के शानदार औसत से रन बनाए हैं.
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल 368 रनों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं. इसके अलावा गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या 305 रनों के कुल स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं.
ऑरेंज कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Ave | BF | SR | 100 | 50 | 0 | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
जोस बटलर | 8 | 8 | 1 | 499 | 116 | 71.28 | 313 | 159.42 | 3 | 2 | 0 | 42 | 32 |
(राजस्थान रॉयल्स) | |||||||||||||
केएल राहुल | 8 | 8 | 2 | 368 | 103* | 61.33 | 249 | 147.79 | 2 | 1 | 2 | 33 | 15 |
(लखनऊ सुपर जायंट्स) | |||||||||||||
हार्दिक पांड्या | 7 | 7 | 2 | 305 | 87* | 61.00 | 222 | 137.38 | 0 | 3 | 0 | 32 | 8 |
(गुजरात टाइटंस) | |||||||||||||
शिखर धवन | 8 | 8 | 1 | 302 | 88* | 43.14 | 228 | 132.45 | 0 | 2 | 0 | 30 | 8 |
(पंजाब किंग्स) | |||||||||||||
अभिषेक शर्मा | 8 | 8 | 0 | 285 | 75 | 35.62 | 217 | 131.33 | 0 | 2 | 0 | 31 | 8 |
(सनराइजर्स हैदराबाद) |