आईपीएल 2022 का 41वाँ मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार, 27 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मैच में गुजरात ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुक़सान पर 195 रन बनाए.
इसके बाद दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना कर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मैच में गेंदबाज़ों के प्रदर्शन के बाद पर्पल कैप की रेस के समीकरण भी बदल चुके हैं. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम बात करेंगे पर्पल कैप रेस के बदले हुए समीकरणों पर.
उमरान मलिक की पर्पल कैप रेस में जोरदार एंट्री
गुजरात के खिलाफ़ मैच में कश्मीर से तअल्लुक़ रखने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए. इसी के साथ उन्होंने पर्पल कैप की रेस में शानदार एंट्री मारते हुए दूसरे नंबर पर जगह बना ली है.
वहीं दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव 13 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, उमरान मलिक की शानदार गेंदबाज़ी के बाद हैदराबाद के ही 30 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
चौथे नंबर पर पहुंचे ब्रावो, चहल शीर्ष पर बरकरार
इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के सीनियर लेग स्पिनर युज़वेंद्र चहल सबसे ज़्यादा 18 विकेट्स के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं. चहल ने इस टूर्नामेंट में 7.09 के शानदार इकॉनोमी रेट के साथ 227 रन दिए हैं. अभी तक उन्होंने कुल 32 ओवर डाले हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले सीनियर कैरिबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो 14 विकेट के आँकड़े के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. ब्रावो ने अभी तक टूर्नामेंट में 8.73 के इकॉनोमी रेट के साथ 29.4 ओवरों में 259 रन दिए हैं.
पर्पल कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | Overs | Mdns | Runs | Wkts | BBI | Ave | Econ | SR | 4 | 5 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
युज़वेंद्र चहल | 8 | 8 | 32.0 | 0 | 227 | 18 | 5/40 | 12.61 | 7.09 | 10.6 | 1 | 1 |
(राजस्थान रॉयल्स) | ||||||||||||
उमरान मलिक | 8 | 8 | 30.0 | 1 | 239 | 15 | 5/25 | 15.93 | 7.96 | 12.0 | 1 | 1 |
(सनराइजर्स हैदराबाद) | ||||||||||||
टी नटराजन | 8 | 8 | 31.0 | 0 | 261 | 15 | 3/10 | 17.40 | 8.41 | 12.4 | 0 | 0 |
(सनराइजर्स हैदराबाद) | ||||||||||||
ड्वेन ब्रावो | 8 | 8 | 29.4 | 1 | 259 | 14 | 3/20 | 18.50 | 8.73 | 12.7 | 0 | 0 |
(चेन्नई सुपर किंग्स) | ||||||||||||
कुलदीप यादव | 7 | 7 | 26.4 | 0 | 226 | 13 | 4/35 | 17.38 | 8.47 | 12.3 | 1 | 0 |
(दिल्ली कैपिटल्स) |
Published on April 28, 2022 1:36 pm