Placeholder canvas

IPL 2022: ‘काश हम फैन्स के चेहरे पर मुस्कान दे सकते’, 2 विकेट चटकाने वाले बोले कीरोन पोलार्ड

by Jayesh Tandan
कीरोन पोलार्ड

IPL 2022 का 37वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, वहीं लखनऊ एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। 

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केएल राहुल के नाबाद शतक के दम पर मुंबई के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा है। केएल ने मुंबई के सामने 103 रनों की धुआंधार पारी खेली। 

इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। राहुल के बाद मनीष पांडे ने सबसे अधिक 22 रन बनाए। मुंबई के लिए कीरोन पोलार्ड और मेरेडिथ ने 2-2 विकेट लिए। केएल राहुल का यह IPL 2022 में दूसरा और कुल चौथा शतक है।

पोलार्ड ने झटके 2 ओवरों में 2 विकेट

 कीरोन पोलार्ड

इस मैच में मुंबई के लिए कीरोन पोलार्ड ने अपने 2 ओवरों में 8 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मिड इनिंग्स ब्रेक में उन्होंने कहा,

“मैंने पिछले कुछ मैचों में गेंदबाजी नहीं की है। हमने उन्हें अच्छे विकेट पर 168 रन पर रोक दिया। यह पहले दस ओवरों में स्टिकी रहता है, उम्मीद है कि हम ओस गिरने के साथ चतुराई से बल्लेबाजी कर सकते हैं। हमें बाउंड्री की दूरी का ध्यान रखना होगा। यह वही है, हमने कुछ अच्छी क्रिकेट खेली है, लेकिन सीमा से आगे नहीं बढ़े हैं। हम इसे टीम, फ्रैंचाइज़ी और अपने प्रशंसकों को देते हैं। मुझे यहां खेला गया आखिरी मैच भी याद नहीं है। उम्मीद है कि हम फैंस के चेहरे पर मुस्कान के साथ जा सकते हैं।”

ALSO READ:IPL 2022: बुमराह या शमी को नहीं इस भारतीय गेंदबाज को सबसे बेस्ट मानते है ग्लेन मैकग्रा, IPL में मचा रहा तबाही

केएल राहुल का 61 गेंदों में शतक

केएल राहुल

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने 61 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्हें छक्के के साथ सीजन का दूसरा शतक लगाया। उन्होनें दोनों ही शतक मुंबई के खिलाफ ही लगाए। कोहली के बाद वह सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक सीजन में एक ही टीम के ख़िलाफ दो शतक लगाया है।

ALSO READ:IPL 2022 से दूर यह भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड काउंटी में मचा रहे धमाल, लगा रहा शतक पर शतक, भारतीय टीम में वापसी है तय!

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00