IPL 2022 का 24वाँ मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुरुवार, 14 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए.
इसके बाद दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन का स्कोर ही बना सकी और उसे 37 रन की हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में दोनों टीम के कुछ गेंदबाज़ों की तरफ़ से शानदार प्रदर्शन के चलते पर्पल कैप की रेस के समीकरण भी बदल चुके हैं.
पर्पल कैप के टॉप 5 में भारतीय गेंदबाज़ों का दबदबा
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2022 के 24वें मैच के बाद पर्पल कैप की रेस में कुछ खास बदलाव तो नज़र नहीं आए हैं. लेकिन हाँ पहले नंबर पर काबिज़ युज़वेंद्र चहल ने 1 विकेट लेते हुए अपनी कुल विकेट्स का आँकड़ा 12 कर लिया है.
इसके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव 10 विकेट के साथ बने हुए हैं. वहीं तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के सीनियर तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव मौजूद हैं. उनके नाम भी इस टूर्नामेंट में कुल 10 विकेट हैं.
हैदराबाद-कोलकाता मैच के बाद बदल सकते हैं समीकरण
पर्पल कैप की रेस में चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले श्रीलंका के युवा स्पिनर वनिंदु हसारांगा 10 विकेट के साथ बने हुए हैं. इस लिस्ट में पांचवें और आखिरी नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले 30 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन 8 विकेट के साथ बने हुए हैं.
टी नटराजन के पास कोलकाता के खिलाफ़ शुक्रवार, 15 अप्रैल को होने वाले मैच में शानदार गेंदबाज़ी कर इस लिस्ट में अपनी पोज़ीशन सुधारने का अच्छा खासा मौका होगा. वहीं कोलकाता के उमेश यादव भी इस मैच में अपने आँकड़े सुधार कर टॉप पोज़ीशन हासिल करना चाहेंगे.
पर्पल कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | Overs | Mdns | Runs | Wkts | BBI | Ave | Econ | SR | 4 | 5 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
युज़वेंद्र चहल | 5 | 5 | 20.0 | 0 | 136 | 12 | 4/41 | 11.33 | 6.80 | 10.0 | 1 | 0 |
(राजस्थान) | ||||||||||||
कुलदीप यादव | 4 | 4 | 15.4 | 0 | 116 | 10 | 4/35 | 11.60 | 7.40 | 9.4 | 1 | 0 |
(दिल्ली कैपिटल्स) | ||||||||||||
उमेश यादव | 5 | 5 | 20.0 | 1 | 132 | 10 | 4/23 | 13.20 | 6.60 | 12.0 | 1 | 0 |
(केकेआर) | ||||||||||||
वनिंदु हसारांगा | 5 | 5 | 19.0 | 0 | 155 | 10 | 4/20 | 15.50 | 8.15 | 11.4 | 1 | 0 |
(आरसीबी) | ||||||||||||
टी नटराजन | 4 | 4 | 16.0 | 0 | 133 | 8 | 2/26 | 16.62 | 8.31 | 12.0 | 0 | 0 |
(सनराइजर्स हैदराबाद) |
Published on April 15, 2022 9:57 am