रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने IPL 2022 के 18वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे टीम ने 9 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।
लगातार जीत के बाद फाफ डु प्लेसिस हैं खुश
फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में RCB का अच्छा प्रदर्शन जारी है जिसे लेके वह बेहद खुश हैं। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में फाफ डु प्लेसिस ने कहा,
“वास्तव में अच्छा (यह कैसा लगता है)। मुंबई एक मजबूत टीम है। आज रात गेंदबाजी वास्तव में अच्छी थी। संभवत: 18 ओवरों के लिए अच्छी बल्लेबाजी, अंत में कुछ गुणवत्तापूर्ण बल्लेबाजी थी। यहां खड़े होकर बहुत खुशी हुई। निश्चित रूप से जीतने लायक था (152 का लक्ष्य)। नई गेंद से गेंदबाजों के लिए इसमें कुछ था। रोहित ने कुछ अच्छे शॉट खेले, उन्हें आउट करने के लिए बहुत मूल्यवान विकेट। आकाश दीप बहुत अच्छे थे। मैच में उस बैक ऑफ़ लेंथ को डालते रहे, यह फायदा दे रहा था। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन। मैंने टूर्नामेंट की शुरुआत (अनुज रावत) से पहले उसके बारे में बात की थी। उसके पास अच्छी क्षमता है। हम दोनों के बीच ढेर सारी बातचीत होती है।”
कोहली और अनुज रावत की शानदार पारियां
आरसीबी के लिए अनुज रावत ने 66 और विराट कोहली ने 48 रनों की पारी खेली।फाफ डु प्लेसिस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई को रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 26-26 रन बनाकर तेज तर्रार शुरुआत दी थी। मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में 50 के स्कोर पर लगा।
मगर अगले 12 रनों के अंदर मुंबई ने 4 और विकेट खो दिए। 50 पर पहला विकेट गिरने के बाद मुंबई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 62 रन हो गया था। मुंबई को 6ठां झटका रमनदीप सिंह के रूप में लगा। तब ऐसा लग रहा था कि मुंबई 120 रन पर ही सिमट जाएगी, मगर सूर्यकुमार यादव को कुछ और ही मंजूर था।
इस खिलाड़ी ने 68 रन की पारी खेलकर टीम को 151 के स्कोर तक पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। आरसीबी के लिए हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट लिए।
Published on April 10, 2022 8:44 am