आईपीएल 2022 का 15वाँ मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुरुवार, 7 अप्रैल को खेला गया. इस मैच में लखनऊ की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए.
इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 19.4 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस मैच दोनों टीम के बल्लेबाज़ों की तरफ़ से कुछ बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिले. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम बात करेंगे ऑरेंज कैप के बदले हुए समीकरण के बारे में.
क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल ने टॉप 5 बल्लेबाज़ों में मारी एंट्री
ऑरेंज कैप की रेस के बारे में बात करें तो दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम के लिए पारी की शुरुआत करने वाले कप्तान केएल राहुल और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की.
इसके अलावा निजी पारियों की बात करें तो केएल राहुल ने 24 रन बनाए, इसके अलावा डी कॉक ने 80 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसी के साथ ऑरेंज कैप की रेस में जोस बटलर और ईशान किशन के बाद डी कॉक तीसरे नंबर पर हैं तो वहीं केएल राहुल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.
टॉप 5 बल्लेबाज़ों में लखनऊ के बल्लेबाज़ों का दबदबा
ऑरेंज कैप की लिस्ट में बाकी खिलाड़ियों की बात करें तो राजस्थान के जोस बटलर 205 रन बना कर शीर्ष पर बने हुए हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर 149 रन के साथ ईशान किशन हैं . तीसरे नंबर पर मौजूद क्विंटन डी कॉक के नाम भी अभी तक कुल 149 रन हैं.
इसके अलावा लखनऊ के कप्तान और सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल ने अभी तक कुल 4 मैचों में 132 र बनाए हैं. वहीं टॉप 5 में पांचवें नंबर पर भी लखनऊ के ही बल्लेबाज़ दीपक हुड्डा का नाम है जिन्होंने 4 मैचों में 130 रन बनाए हैं.
कुछ इस तरह है ऑरेंज कैप का मौजूदा सूरत-ए-हाल
दिल्ली और लखनऊ के बीच 15वें मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस का हाल कुछ इस तरह है,
Player | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Ave | BF | SR | 100 | 50 | 0 | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
जोस बटलर | 3 | 3 | 1 | 205 | 100 | 102.50 | 143 | 143.35 | 1 | 1 | 0 | 14 | 14 |
(राजस्थान रॉयल्स) | |||||||||||||
ईशान किशन | 3 | 3 | 1 | 149 | 81* | 74.50 | 112 | 133.03 | 0 | 2 | 0 | 17 | 3 |
(मुंबई इंडियंस) | |||||||||||||
क्विंटन डी कॉक | 4 | 4 | 0 | 149 | 80 | 37.25 | 110 | 135.45 | 0 | 2 | 0 | 19 | 2 |
(लखनऊ सुपर जायंट्स) | |||||||||||||
केएल राहुल | 4 | 4 | 0 | 132 | 68 | 33.00 | 102 | 129.41 | 0 | 1 | 1 | 9 | 5 |
(लखनऊ सुपर जायंट्स) | |||||||||||||
दीपक हुड्डा | 4 | 4 | 0 | 130 | 55 | 32.50 | 95 | 136.84 | 0 | 2 | 0 | 10 | 6 |
(लखनऊ सुपर जायंट्स) |