IPL 2022 का 15वाँ मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुरुवार, 7 अप्रैल को खेला गया. इस मैच में लखनऊ की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए.
इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 19.4 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस मैच दोनों टीम के गेंदबाज़ों की तरफ़ से एक औसत प्रदर्शन ही देखने को मिला. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम बात करेंगे इस मैच के बाद पर्पल कैप के टॉप 5 खिलाड़ियों और बदले हुए समीकरण के बारे में.
पर्पल कैप की रेस में कुलदीप यादव की हुई नई एंट्री
इस मैच के बाद पर्पल कैप की रेस में ज़्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है. दोनों टीमों की तरफ़ से गेंदबाज़ों ने कुल मिला कर 7 विकेट ही चटकाए. इस मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज़ों की लिस्ट में अगर कोई बदलाव देखने को मिला है तो वो है पांचवें नंबर पर कुलदीप यादव का नाम.
कुलदीप यादव 6 विकेट के साथ इस लिस्ट में एंट्री कर चुके हैं तो वहीं उन्होंने बैंगलोर के वनिंदु हसारांगा को इस लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इससे पहले इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आरसीबी के स्पिनर वनिंदु हसारांगा का ही नाम था.
कोलकाता के उमेश यादव पहले नंबर पर बरकरार
इस लिस्ट में बाकी गेंदबाज़ों के नाम की बात करें तो कोलकाता सीनियर तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव 9 विकेट के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं. उनके बाद लिस्ट नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के युज़वेंद्र चहल का नाम हैं जिन्होंने टूर्नामेंट में अभी तक 7 विकेट अपने नाम किए हैं.
तीसरे नंबर पर मौजूद लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज़ गेंदबाज़ आवेश खान भी अभी तक 7 विकेट चटका चुके हैं. इसके अलावा पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 गेंदबाज़ों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स के स्पिनर राहुल चाहर मौजूद हैं जो अब तक इस टूर्नामेंट में 6 विकेट चटका चुके हैं.
कुछ ऐसा है टॉप 5 का मौजूदा हाल
दिल्ली और लखनऊ के बीच खेले गए इस मैच में बल्लेबाज़ों के शानदार प्रदर्शन के बीच गेंदबाज़ों के औसत प्रदर्शन के बाद पर्पल कैप की रेस मौजूदा हाल कुछ ऐसा नज़र आ रहा है.
Player | Mat | Inns | Overs | Mdns | Runs | Wkts | BBI | Ave | Econ | SR | 4 | 5 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
उमेश यादव | 4 | 4 | 16.0 | 1 | 84 | 9 | 4/23 | 9.33 | 5.25 | 10.6 | 1 | 0 |
(केकेआर) | ||||||||||||
युज़वेंद्र चहल | 3 | 3 | 12.0 | 0 | 63 | 7 | 3/22 | 9.00 | 5.25 | 10.2 | 0 | 0 |
(राजस्थान रॉयल्स) | ||||||||||||
आवेश खान | 4 | 4 | 14.4 | 0 | 127 | 7 | 4/24 | 18.14 | 8.65 | 12.5 | 1 | 0 |
(लखनऊ सुपर जायंट्स) | ||||||||||||
राहुल चाहर | 3 | 3 | 12.0 | 1 | 60 | 6 | 3/25 | 10.00 | 5.00 | 12.0 | 0 | 0 |
(पंजाब किंग्स) | ||||||||||||
कुलदीप यादव | 3 | 3 | 11.4 | 0 | 81 | 6 | 3/18 | 13.50 | 6.94 | 11.6 | 0 | 0 |
(दिल्ली कैपिटल्स) |
Published on April 8, 2022 10:20 am