Placeholder canvas

“अगर मै खराब खेलूं तो मुझे प्लेइंग 11 से बाहर करके आराम दे देना” महेंद्र सिंह धोनी ने रविंद्र जडेजा को दिया विकल्प

by POONAM NISHAD
ms-dhoni-ravindra-jadeja

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने से मात्र दो दिन पहले ही कप्तानी छोड़ दी। महेंद्र सिंह धोनी अब 40 साल के हो चुके हैं, जिसके बाद उन्होंने अन्य खिलाड़ी को मौका मिले इस बात के मद्देनजर कप्तानी से हटने का फैसला किया। महेंद्र सिंह धोनी मैदान के अंदर और बाहर कई ऐसी मिशाल पेश कर चुके हैं, जिन्हे देखकर कहा जा सकता है। उन्हें विश्वभर से मिलने वाला सम्मान अतिशोक्ति नही है। ऐसे में उन्होंने अब एक और मिशाल पेश की है।

CSK के लिए बतौर विकेटकीपर खेल रहे हैं माही

Ravindra-Jadeja-and-MS-Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी अब टीम की ओर से फिनिशर की भूमिका में भी कम ही नजर आते हैं। अब वो नंबर 6, 7 या 8 पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आते हैं। जिसके चलते कई बार उन्हें मैदान पर बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरना पड़ता है। इसी के चलते कई आलोचकों का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी कप्तान हैं इसलिए वो टीम के प्लेइंग 11 में शामिल हैं। जिस बात का जवाब अब माही ने अपने चिर परिचित शांत अंदाज में दे दिया है।

ALSO READ: IPL 2022 : महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीनिवासन नहीं बल्कि सबसे पहले इन्हें बताया था कप्तानी छोड़ने का फैसला, रविंद्र जडेजा से कही थी ये बात

अगर अच्छा न खेलूं तो टीम से बाहर कर देना

CSK

महेंद्र सिंह धोनी के फैसलों से साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वो परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने को वरीयता देते हैं। इसलिए जब महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के शुरू होने के मात्र दो दिन पहले कप्तानी रविंद्र जडेजा को देने का फैसला किया तब उन्होंने टीम मीटिंग में ये बात भी साफ कर दी कि अगर वो एक अच्छे विकेट कीपर के तौर पर अच्छा प्रदर्शन ना कर पाएं तब उन्हें टीम से बाहर कर रेस्ट दे दिया जाए और किसी और खिलाड़ी को मौका दिया जाए। खबरों की माने तो ये बात उन्होंने रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंपते हुए उनसे कही है।

बता दें, कि चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से रिटेन खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी ने खुद ही रविंद्र जडेजा को उनसे पहले रखा था। टीम के गेंदबाज दीपक चाहर ने इस बात का खुलासा किया था। साथ ही कहा था कि माही भाई का बस चले तो वो एक भी पैसा लिए बिना ही खेलें। साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि कोई उनसे कहे या सोचे कि उन्हें अब ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। वो उसके पहले ही उसे कर देना उचित समझते हैं। उनके कई फैसले इसी के मुताबिक लिए गए हैं।

ALSO READ: CSK vs KKR: पहले मैच में ही उमेश यादव पर हुई चार खिताब की बरसात, जानिए कितनी मिली पुरस्कार के रूप में धनराशि

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00