आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बाद भारतीय टीम (Team India) अपने घर में अफगानिस्तान टीम (Afghanistan National Cricket Team) की मेजबानी करने वाली है. इस टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने अपने टीम का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल को अपनी टीम का कप्तान बनाया है, वहीं केएल राहुल (KL Rahul) को टीम का उपकप्तान बनाया गया है.
इस मैच से पहले शुभमन गिल (Shubman Gill) की जगह ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी, उस दौरान भारत को लगातार 3 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा था. अब एक बार फिर शुभमन गिल को टीम इंडिया (Team India) का कप्तान बनाया गया है.
Team India में इन युवा खिलाड़ियों को जगह
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में मानव सुथार, गुरनुर बराड़, हर्ष दुबे को पहली बार मौका दिया गया है. गुरनुर बराड़ और हर्ष दुबे को वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है. वहीं देवदत्त पडिक्कल को भी घरेलू टूर्नामेंट में रन बनाने का ईनाम मिला है और अफगानिस्तान के खिलाफ मौका दिया गया है.
जसप्रीत बुमराह को टेस्ट और वनडे दोनों ही सीरीज से आराम दिया गया है. वहीं मोहम्मद शमी और सरफराज खान को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है. इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया से दूर रखा गया है.
कब होगी भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज
| मैच | तारीख | समय (IST) | वेन्यू |
| एकमात्र टेस्ट मैच | 6 जून – 10 जून, 2026 | सुबह 9:30 बजे | महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ |
| पहला वनडे (ODI) | 14 जून, 2026 (रविवार) | दोपहर 1:30 बजे | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम, धर्मशाला |
| दूसरा वनडे (ODI) | 17 जून, 2026 (बुधवार) | दोपहर 1:30 बजे | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
| तीसरा वनडे (ODI) | 20 जून, 2026 (शनिवार) | दोपहर 1:30 बजे | एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक), चेन्नई |
