Posted inक्रिकेट, न्यूज

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, ईशान की वापसी, 3 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

Team India IND vs AFG ODI
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, ईशान की वापसी, 3 खिलाड़ियों को पहली बार मौका
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बाद भारतीय टीम (Team India) को अफगानिस्तान टीम (Afghanistan National Cricket Team) की मेजबानी करनी है, इस दौरान भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 1 टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. बीसीसीआई (BCCI) के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर (Ajit Agarkar) ने अब इस सीरज के लिए भारतीय टीम (Team India) का ऐलान कर दिया है.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए लंबे समय बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) की टीम इंडिया (Team India) में वापसी हुई है, वहीं ऋषभ पंत को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जबकि 4 खिलाड़ियों को पहली बार मौका दिया गया है.

कब होगी भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज

मैच  तारीख समय (IST) वेन्यू
एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून – 10 जून, 2026 सुबह 9:30 बजे महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
पहला वनडे (ODI) 14 जून, 2026 (रविवार) दोपहर 1:30 बजे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम, धर्मशाला
दूसरा वनडे (ODI) 17 जून, 2026 (बुधवार) दोपहर 1:30 बजे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
तीसरा वनडे (ODI) 20 जून, 2026 (शनिवार) दोपहर 1:30 बजे एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक), चेन्नई

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून से होगी, जिसका पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा, वहीं दूसरा वनडे मैच 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा.

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी तो इन खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया में मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है, वहीं श्रेयस अय्यर को टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि पिछले सीरीज में टीम का हिस्सा रहे ऋषभ पंत को बाहर किया गया है, इसके साथ ही टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी मौका मिला है.

ईशान किशन की लंबे समय बाद वापसी हुई है. वहीं बतौर आलराउंडर टीम में हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. वहीं बतौर गेंदबाज टीम में अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे को शामिल किया गया है, जबकि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.

ALSO READ: “टाटा बाय-बाय, घर जाओ” ईशान किशन ने प्लेऑफ में पहुंचने के बाद CSK के फैंस को चिढ़ाया, चर्चा में विवादित सेलिब्रेशन

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...