Ishan Kishan: चेपॉक के मैदान पर कल रात चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच मुकाबला खेला गया. टॉस जीतकर सीएसके (CSK) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 180 रन बनाए. इसके जवाब में ईशान किशन (Ishan Kishan) की विस्फोटक 70 रनों की पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में जीत हासिल की.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस जीत के साथ ही आईपीएल 2026 प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के अब आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद न के बराबर है.
Ishan Kishan ने CSK के फैंस का बनाया मजाक
इस मुकाबले के खत्म होने के बाद दोनों ही टीमों के खिलाड़ी हैंडशेक कर रहे थे. इस दौरान चेपॉक स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की तरफ सीटी बजाते हुए इशारा किया. व्हिसल पोडू सीएसके का ऑफिशियल चीयर है. इसके साथ ही उन्होंने साथ से इशारा करते हुए दर्शकों को घर जाने का इशारा किया. फिर उन्होंने भीड़ की तरफ हाथ हिलाया और जोर से चिल्लाया- कमऑन एसआरएच.
ईशान किशन (Ishan Kishan) का ऐसा करने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनका समर्थन क रहे हैं, तो कुछ लोग उनकी इस हरकत को गलत बता रहे हैं. ईशान किशन की बदौलत ही उनकी टीम 13 में से 8 मैच जीतकर 16 अंको के साथ आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है.
Whistle luu udhukuntu intiki dengeyandi antundu 😭🤣 pic.twitter.com/TAepahPgZQ
— introvertuuuu_🚶♂️ (@Shiva9495021880) May 18, 2026
SRH के अलावा इन टीमों ने बनाई प्लेऑफ में जगह
आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चूका है. अब तक 3 टीमें अधिकारिकतौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, वहीं 2 टीमें अब आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी हैं. वहीं बाकि बचे 1 स्थान के लिए 5 टीमों में जंग बाकी है. आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से लखनऊ सुपर जायंटस और मुंबई इंडियंस की टीम बाहर हो गई है.
वहीं आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की बात करें तो आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीम ने प्लेऑफ में जगह बना ली है. अब बाकि बचे 1 स्थान के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर की टीम इस रेस में मौजूद हैं. इन टीमों में राजस्थान और पंजाब के ही प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद है.
ALSO READ: CSK के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब स्टीफन फ्लेमिंग की होगी टीम से छुट्टी? सामने आई अंदर की बात
