भारत और पाकिस्तान (INDIA VS Pakistan) के बीच तनाव का असर एक बार फिर खेल के मैदान पर देखने को मिला है। भारत में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से पाकिस्तान की हॉकी टीम ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसके बाद उसकी जगह बांग्लादेश को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। इस फैसले के साथ ही प्रतियोगिता में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं।
भारत आने से क्यों पीछे हटा Pakistan?
पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब के जालंधर और मोहाली में होना है। पाकिस्तान (Pakistan) हॉकी महासंघ (Pakistan Hockey Federation) ने पहले ही एशियाई हॉकी महासंघ (Asian Hockey Federation) से टूर्नामेंट को किसी दूसरे स्थान पर आयोजित करने या पाकिस्तान के मुकाबले तटस्थ मैदान पर कराने की मांग की थी।
पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा संवेदनशील हालात का हवाला देते हुए खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा तथा सम्मान को लेकर चिंता जताई गई थी। हालांकि, आयोजकों ने टूर्नामेंट को तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करने का फैसला बरकरार रखा। इसके बाद पाकिस्तान ने प्रतियोगिता से हटने का निर्णय लिया।
Pakistan की जगह बांग्लादेश को मिला मौका
पाकिस्तान (Pakistan) के हटने के बाद बांग्लादेश की टीम को टूर्नामेंट में जगह दी गई है। बांग्लादेश उन टीमों में शामिल था, जिन्हें जरूरत पड़ने पर विकल्प के तौर पर बुलाया जा सकता था। आमंत्रण मिलने के बाद बांग्लादेश ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की सहमति दे दी। अब टूर्नामेंट में भारत, बांग्लादेश, जापान, चीन, मलेशिया और दक्षिण कोरिया की टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। आयोजकों ने संशोधित कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
भारत के खिलाफ मुकाबले पर भी पड़ा असर
पाकिस्तान (Pakistan) के हटने का सीधा असर भारत के मुकाबलों के कार्यक्रम पर पड़ा है। पहले भारत और पाकिस्तान के बीच 1 नवंबर को भिड़ंत होनी थी, लेकिन अब उस दिन भारतीय टीम का सामना मलेशिया से होगा। भारत इस प्रतियोगिता में खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा। पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने और बांग्लादेश की एंट्री ने प्रतियोगिता को चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि भारतीय टीम घरेलू मैदान पर कैसा प्रदर्शन करती है और कौन-सी टीम खिताब अपने नाम करने में सफल रहती है।
ALSO READ : भारत के खिलाफ 96 रन ठोकने के बाद फिर वायरल हुआ हसन नवाज का पुराना वीडियो, कही थी ऐसी बात
