भारतीय टीम (Team India) ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के दूसरे मैच में शानदार जीत हासिल की है. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में टॉस गंवा दिया. नीदरलैंड (Netherland Cricket Team) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने इसका पूरा फायदा उठाया और पहली बार महिला टी20 विश्व कप में 200 रनों का आंकड़ा पार किया.
नीदरलैंड की टीम इस लक्ष्य को हासिल नही कर सकी और उन्हें इस मुकाबले में 95 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम (Team India) ने इस जीत के साथ ही सुपर 4 की अपनी उम्मीद को और बढ़ा दिया है.
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की बदौलत 200 रनों के पार पहुंचा भारत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (Team India) के लिए उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Varma) ने पारी की शुरुआत की, इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की, इस दौरान 12वें ओवर में शेफाली वर्मा ने अर्द्धशतक जड़ा और उन्होंने 38 गेंदों में 10 चौके की मदद से 55 रन बनाए.
वहीं स्मृति मंधाना ने एक छोर से विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी और सिर्फ 47 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 74 रन ही बना सकी. इसके अलावा जेमिमा रोड्रिगेज ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए. अंत में भारतीय टीम की मैच फिनिशर ऋचा घोष ने 8 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाए, भारतीय टीम (Team India) ने इन खिलाड़ियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए.
श्री चरणी के सामने नीदरलैंड ने टेके घुटने 95 रनों से जीता Team India
इसके जवाब में जब नीदरलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम के सिर्फ शुरुआती 4 बल्लेबाज ही 10 रनों के आंकड़े तक पहुंच सके. हीदर सीजर्स और फीबे मोल्केनबोअर ने पारी की शुरुआत की, इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े, इस दौरान हीदर सीजर्स 16 गेंदों में 4 चौके की मदद से 21 रन बनाए. वहीं फीबे मोल्केनबोअर ने 20 गेंदों में सिर्फ 15 रनों की पारी खेली और अपना विकेट दीप्ती शर्मा को दिया.
इसके बाद बैबेट डी लीडे और स्टार कालीस के बीच एक छोटी साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद नीदरलैंड का कोई भी बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े को नही छू सका और भारतीय टीम ने 95 रनों से इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर अपनी जगह पक्की कर ली है.
भारत (Team India) के लिए श्री चरणी (Shree Charani) ने 4 विकेट झटके, वहीं शेफाली वर्मा ने 3 और नंदीनी शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किया, जबकि पिछले मैच की स्टार रही दीप्ती शर्मा को 1 विकेट मिला.
