Posted inक्रिकेट, न्यूज

वैभव फ्लॉप, तिलक और प्रियांश ने मचाया धमाल फिर निशांत सिंधु की फिरकी में फंसी अफगानिस्तान, 101 रनों से हरा फाइनल में टीम इंडिया

IND vs AFG Team India BCCI Tilak Varma
वैभव फ्लॉप, तिलक और प्रियांश ने मचाया धमाल फिर निशांत सिंधु की फिरकी में फंसी अफगानिस्तान, 101 रनों से हरा फाइनल में टीम इंडिया
News on WhatsAppJoin Now

भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे ट्राई सीरीज में भारतीय टीम (Team India) ने अपने सभी 4 मुकाबले खेल लिए हैं, पहले मुकाबले में जीत के बाद टीम इंडिया को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, वहीं अंतिम मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को बड़े अंतर से शिकस्त दी है और फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.

भारतीय टीम (Team India) ने इस सीरीज का अपना अंतिम और चौथा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला. इस मैच को भारतीय टीम ने बड़े अंतर से जीता और अपनी जगह लगभग फाइनल में पक्की कर ली है.

भारत ने 3 अर्द्धशतक की बदौलत बनाए 319 रन

भारतीय टीम (Team India) जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने शानदार शुरुआत दी. 8 ओवरों में दोनों ने 75 रन जोड़े, इस दौरान वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 38 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 30 रनों की पारी खेली, वहीं दूसरे छोर से प्रियांश आर्या ने अर्द्धशतक जड़ा.

वहीं इसके बाद . कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने इंडिया ए की पारी को संभाला. दोनों ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं. तिलक वर्मा ने इस ट्राई-सीरीज का अपना तीसरा अर्द्धशतक जड़ा. इसके बाद अंत में आकर विप्रज निगम ने शानदार फिनीश किया और 20 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसकी बदौलत भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवरों में 319 रन बनाने में सफल रही.

अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर Team India ने फाइनल में बनाई जगह

अफगानिस्तान की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो तेजी से रन बनाई, उन्होंने भारत के दोनों स्ट्राइक गेंदबाजों को टारगेट किया. इमरान मीर ने 32 रन बनाए, लेकिन नंबर 2 और 3 के बल्लेबाज ने निराश किया. हालांकि मिडिल ऑर्डर में फैसल शिनोजादा और बहिर शाह के बीच चौथे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई, जिससे अफगानिस्तान ने मैच में वापसी की, लेकिन इस साझेदारी को अनुकूल रॉय ने फैसल शिनोजादा का अपनी ही गेंद पर कैच लेकर पारी खत्म की और इसके बाद अफगानिस्तान के विकेटों का सिलसिला शुरू हुआ, जो थमा नही.

157 पर अफगानिस्तान के 3 विकेट थे, लेकिन फैसल शिनोजादा के आउट होने के बाद पूरी टीम सिर्फ 218 रनों पर आलआउट हुई. भारत ने इस मैच को 101 रनों से जीता और फाइनल में अपनी जगह पक्की की, भारत (Team India) के लिए निशांत सिंधु ने सबसे ज्यादा 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, वहीं यश ठाकुर को 2 विकेट मिले.

ALSO READ: IND vs AFG: दूसरे वनडे के लिए बदली टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी, गिल और रोहित नही ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...