Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs AFG: दूसरे वनडे के लिए बदली टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी, गिल और रोहित नही ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत

IND vs AFG Team India Opening
IND vs AFG: दूसरे वनडे के लिए बदली टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी, गिल और रोहित नही ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत
News on WhatsAppJoin Now

Team India opening Pair: अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) इस समय भारत दौरे पर है, भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला गया, जहां भारतीय टीम (Team India) ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. अब आज दोनों देशों के बीच इस सीरीज का दूसरा मैच धर्मशाला में खेला जाना है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया (Team India) की ओपनिंग जोड़ी बदलने वाली है. इस मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल नही बल्कि दूसरे 2 खिलाड़ियों की जोड़ी पारी की शुरुआत करने वाली है.

केएल राहुल को दिया जाएगा आराम

भारतीय टीम (Team India) के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. केएल राहुल ने इस मैच में तूफानी पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाया. भारतीय टीम अब सीरीज में 1-0 से आगे है, ऐसे में अब टीम इंडिया अपनी बेंच स्ट्रेंथ चेक करना चाहती है.

इसी वजह से केएल राहुल को आराम देकर यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है. यशस्वी जायसवाल को मौका देने के बाद ये तय है कि टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी बदलने वाली है.

ये 2 खिलाड़ी करेंगे Team India के लिए पारी की शुरुआत

भारत के लिए पारी की शुरुआत इससे पहले शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने किया था, लेकिन अगर यशस्वी जायसवाल को मौका दिया जाता है, तो उनका ओपनिंग करना तय है. ऐसे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को अपने जगह की कुर्बानी देनी होगी और उनकी जगह पर रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

वहीं शुभमन गिल नंबर 3 तो ईशान किशन नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. ईशान किशन, भारत के लिए बतौर ओपनर और नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर चुके हैं. अब उन्हें फिनिशर की भूमिका दी जा सकती है और वो भारत के लिए बतौर फिनिशर खेल सकते हैं.

ALSO READ: IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला, जानिए कब और कहां देख सकते हैं लाइव

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...