Posted inक्रिकेट, न्यूज

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा, गौतम गंभीर के इस मास्टर स्ट्रोक से हारे हुए मैच में USA के खिलाफ जीता भारत

Suryakumar Yadav IND vs USA Team India
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा, गौतम गंभीर के इस मास्टर स्ट्रोक से हारे हुए मैच में USA के खिलाफ जीता भारत
News on WhatsAppJoin Now

Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में कल रात भारत का सामना यूएसए (IND vs USA) की टीम से हुआ, भारतीय टीम (Team India) को टॉस हारने के बाद इस मैच में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा. भारतीय टीम ने बेहद खराब बल्लेबाजी दिखाई, सिर्फ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बल्ले से ही रन निकले. भारतीय कप्तान ने 46 पर 4 और 77 पर 6 के बावजूद अपनी पारी को संभाला और भारत को 161 रनों तक पहुंचाया.

अब भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बड़ा खुलासा किया है, सूर्यकुमार यादव ने बताया कि कोच गौतम गंभीर के इस मास्टरस्ट्रोक से भारतीय टीम ने जीत हासिल की है. भारतीय कप्तान ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Suryakumar Yadav ने कोच गौतम गंभीर को दिया जीत का श्रेय

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 14 ओवर के बाद ड्रिंक्स ब्रेक के बीच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) मैदान पर आए. सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने जो कुछ कहा उसने पूरा मैच बदल दिया. गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव से कहा कि तुम अंत तक मैदान पर टिके रहो और कम से कम 140 रनों तक टीम को पहुंचाओ ये रन इस पिच पर पर्याप्त हैं.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान कहा कि

“मुझे शुरुआत से महसूस हो रहा था कि किसी एक बल्लेबाज को अंत तक खेलने की जरूरत थी.”

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने आगे कहा कि

“मुझे कभी नहीं लगा कि ये पिच 180–190 रन की है. मुझे लगा था कि यहां 140 रन बन सकते हैं लेकिन गौती भाई (गौतम गंभीर) ने मुझे 14 ओवर के बाद हुए ब्रेक में यही बोला. उन्होंने मुझे कहा कि अंत तक बल्लेबाजी करो. आप रन कभी भी कवर कर सकते हो. सबसे जरुरी बात यह है कि मैंने मुंबई में इस विकेट पर अपना अधिकतम क्रिकेट खेला है. इसी वजह से मुझे पता है कि कैसे इस तरह की पिच पर बल्लेबाजी की जाती है.”

मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने दिलाई शुरुआत सफलता

भारतीय टीम जब 162 रनों के लक्ष्य का बचाव करने उतरी तो पहले 4 ओवरों में ही भारतीय टीम ने शुरुआत में ही यूएसए की कमर तोड़ दी थी. भारतीय टीम के स्ट्राइकर गेंदबाज मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने यूएस के शुरुआती 3 विकेट पहले ही 4 ओवरों में पवेलियन की राह दिखा दी.

हालांकि भारत और यूएसए के मैच में मोहम्मद सिराज ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया, वहीं अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट झटका है.

ALSO READ: IND vs USA: अकेले अंत तक लड़ते रहे सूर्यकुमार यादव, फिर सिराज और अर्शदीप की बदौलत हारे हुए मैच में USA को दी शिकस्त

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...