Posted inक्रिकेट, न्यूज

सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, टीम इंडिया को मिला धोनी, रोहित जैसा कप्तान, 29 महीने से बाहर चल रहे खिलाड़ी को मिला मौका!

Suryakumar Yadav ajit agarkar and gambhir
सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, टीम इंडिया को मिला धोनी, रोहित जैसा कप्तान, 29 महीने से बाहर चल रहे खिलाड़ी को मिला मौका!
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) ने अभी हाल ही में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का ख़िताब अपने नाम किया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहतर रहा, भारत को किसी भी टी20 सीरीज में शिकस्त नही मिला. हालांकि उनका खुद का प्रदर्शन बेहद खराब था.

अब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की उनके खराब प्रदर्शन की वजह से ही कप्तानी के साथ ही टीम इंडिया से भी छुट्टी हो सकती है और उनकी जगह 29 महीने से भारतीय टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है.

Suryakumar Yadav की जगह ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का कप्तान

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की उनके खराब प्रदर्शन की वजह से ही टीम इंडिया से छुट्टी हो सकती है. उनकी जगह बीसीसीआई नंबर 4 के सबसे काबिल बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आयरलैंड सीरीज में टीम इंडिया को नया टी20 कप्तान मिलना तय है. ऐसे में कप्तानी के लिए 3 नाम में लड़ाई चल रही है. श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (Ishan Kishan), तिलक वर्मा (Tilak Varma) का नाम है, लेकिन उसमें भी आगे श्रेयस अय्यर का नाम है.

रिपोर्ट्स की माने तो अब श्रेयस अय्यर का कप्तानी दौर आने वाला है, लेकिन इस लिस्ट में ईशान और तिलक को झटका लग सकता है. श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंट में बेहतर रहा है. श्रेयस अय्यर ने 2018 से 2024 तक कप्तान के रूप में 71 मैचों में 40 जीत दर्ज कीं, उनका जीत प्रतिशत 56% से अधिक रहा.

श्रेयस अय्यर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2024 में KKR को IPL ट्रॉफी दिलाना मानी जाती है. इसके साथ ही वे IPL इतिहास में उन चुनिंदा भारतीय कप्तानों में शामिल हो गए, जिन्होंने अपनी टीम को खिताब जिताया है.

हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बीच नही बनी है सहमति

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर में अभी भी टी20 के कप्तान के नाम पर सहमति नही बनी हुई है. अजीत अगरकर ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने का फैसला किया है, वहीं गौतम गंभीर ने अभी तक भारत के टी20 कप्तान पर अपने पत्ते नही खोले हैं.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी कप्तान बनाने में भी गौतम गंभीर की ही भूमिका थी. जब रोहित शर्मा ने संन्यास का ऐलान किया था, तो चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल को टी20 का नया कप्तान बनाया था, लेकिन 1 सीरीज बाद ही सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का नया कप्तान बना दिया गया.

ALSO READ: ‘एक बिहारी, सब पर भारी’ IPL 2026 जीतने के बाद विराट कोहली ने वैभव के कंधे पर हाथ रखकर क्या कहा था? RCB ने किया खुलासा

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...