Posted inक्रिकेट, न्यूज

‘एक बिहारी, सब पर भारी’ IPL 2026 जीतने के बाद विराट कोहली ने वैभव के कंधे पर हाथ रखकर क्या कहा था? RCB ने किया खुलासा

Virat Kohli to Vaibhav Sooryavanshi
'एक बिहारी, सब पर भारी' IPL 2026 जीतने के बाद विराट कोहली ने वैभव के कंधे पर हाथ रखकर क्या कहा था? RCB ने किया खुलासा
News on WhatsAppJoin Now

Virat Kohli to Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का फाइनल (IPL 2026 Final) मुकाबला 31 मई को आरसीबी (RCB) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला गया, जिसे विराट कोहली (Virat Kohli) की आरसीबी ने 5 विकेट से जीता और लगातार दूसरी बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया. इसी के साथ आरसीबी पर करोड़ो की बारिश हुई, आरसीबी ने ये ख़िताब जरुर जीता, लेकिन सबसे ज्यादा अवार्ड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के नाम रहा.

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स फाइनल तक नही पहुंच सकी, लेकिन उन्होंने एक साथ 5 अवॉर्ड पर कब्जा जमाया. वैभव सूर्यवंशी ने ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द सीजन’, ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’, ‘सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन’, ‘ऑरेंज कैप विनर’ और ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ का अवॉर्ड अपने नाम किया.

वैभव सूर्यवंशी से क्या हुई Virat Kohli की बातचीत

आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) को वैभव सूर्यवंशी के कंधे पर हाथ रखकर बातचीत करते हुए देखा गया. इस दौरान विराट कोहली ने वैभव को कुछ मैसेज दिया, जिसका खुलासा अब आरसीबी ने किया है. आईपीएल 2026 अवॉर्ड सेरेमनी के बाद कोहली और सूर्यवंशी के बीच मैदान पर एक दिल छू लेने वाली बातचीत हुई. बाद में RCB के पोस्ट किए गए एक वीडियो में दोनों के बीच हुई बातचीत का खुलासा हुआ.

विराट कोहली (Virat Kohli) ने युवा खिलाड़ी से कहा कि यहां से ऊपर जाना. जो हुआ है मेहनत की वजह से हुआ है, विश्वास की वजह से हुआ है. कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है, छोड़ दे. इसके बाद कोहली ने एक लाइन कही, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने आख‍िर में कहा कि बस बैट और तुम… एक बिहारी, सब पर भारी. गेम खत्म

IPL 2026 में विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने अपनी टीम को लगातार दूसरी बार ख़िताब जीताया. विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में 165.84 के अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए और फाइनल में 75* रनों की मैच-जिताऊ नाबाद पारी खेली. वहीं बात अगर वैभव सूर्यवंशी की करें तो उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप और MVP का खिताब अपने नाम किया, लेकिन क्वालीफायर 2 में उनकी टीम के शिकस्त के वजह से उनकी टीम फाइनल में नही पहुंच सकी.

ALSO READ: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में हुआ बड़ा बदलाव, अब ये भारतीय बना नया कोच!

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...