Posted inक्रिकेट, न्यूज

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में हुआ बड़ा बदलाव, अब ये भारतीय बना नया कोच!

Team India Coach gg
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में हुआ बड़ा बदलाव, अब ये भारतीय बना नया कोच!
News on WhatsAppJoin Now

IPL 2026 अब खत्म हो चूका है. भारतीय टीम (Team India) अब आईपीएल के बाद पहली बार किसी देश की मेजबानी करने वाली है. भारतीय टीम को 6 जून से 10 जून के बीच खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय टीम (Team India) ने एक बड़ा बदलाव किया है. भारतीय टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ में एक बड़ा बदलाव किया है.

पूर्व क्रिकेटर सैराज बहुतुले (Sairaj Bahutule) को स्पिन बॉलिंग कोच बनाया गया है. उन्हें अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के साथ घर पर होने वाले टेस्ट से पहले कोचिंग स्टाफ में जगह दी गई. वे पहली बार नियमित तौर पर टीम इंडिया (Team India) के साथ काम कर चुके हैं. इससे पहले अस्थायी तौर पर उन्होंने काम किया है.

Team India को क्यों पड़ रही है स्पिन गेंदबाजी कोच की जरूरत

भारत (Team India) का स्पिन बॉलिंग अटैक अब नया है. टेस्ट में पुराने नामों में सिर्फ रवींद्र जडेजा ही है. आर अश्विन रिटायर हो चुके हैं. पिछले दो साल में देखा गया है कि भारतीय स्पिनर्स को घर पर ही वैसी सफलता नहीं मिल रही जैसी विदेशी स्पिनर ले रहे हैं. भविष्य को देखते हुए टीम इंडिया में मानव सुथार, हर्ष दुबे को बतौर स्पिनर चुना गया है. ऐसे में इन्हें गाइड करने के लिए बहुतुले की नियुक्ति हुई है. उनके पास भारतीय पिचेज पर खेलने का अपार अनुभव है जो कारगर साबित हो सकता है.

वहीं दूसरी वजह ये है कि भारतीय टीम (Team India) के बल्लेबाज भी पिछले कुछ समय से स्पिन गेंदबाजी को खेलने में असमर्थ दिख रहे हैं और यही वजह है कि टीम इंडिया को 2 सीरीज में टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में स्पिन गेंदबाजी कोच होने से टीम इंडिया को बढ़िया स्पिनर्स मिलेंगे, जिन्हें खेलकर टीम इंडिया के बल्लेबाज अपनी तैयारी भी पूरी कर सकते हैं.

कैसा रहा है सैराज बहुतुले का करियर और कोचिंग करियर

सैराज बहुतुले ने 1997 से 2003 के बीच भारत के लिए दो टेस्ट, आठ वनडे मुकाबले खेले हैं. इनमें कुल पांच विकेट उन्हें मिले. घरेलू क्रिकेट में वे मुंबई की तरफ से खेले और 188 फर्स्ट क्लास मैच में 630 विकेट लिए. वे लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में दबदाब रखने वाली टीम मुंबई टीम के साथ रहे.

सैराज बहुतुले हाल ही में आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के साथ बतौर कोच काम कर रहे थे. यहां पर भी वे स्पिन बॉलिंग कोच थे. 2026 के सीजन से पहले वे इस फ्रेंचाइज के साथ जुड़े थे. इससे पहले 2025 आईपीएल सीजन में वे राजस्थान रॉयल्स के साथ स्पिन बॉलिंग कोच के तौर पर काम कर चुके हैं.

2018 से 2021 के बीच भी वे इस भूमिका में राजस्थान के साथ रहे हैं. 2021 में बहुतुले इंडिया ए के कोचिंग स्टाफ में चले गए थे. इसके बाद 2022 में आयरलैंड दौरे व न्यूजीलैंड दौरे और 2023 एशियन गेम्स में भारतीय टीम के साथ बतौर कोच गए थे.

ALSO READ: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बदली टीम इंडिया, मोहम्मद सिराज बाहर, 24 रन देकर 7 विकेट लेने वाले को मौका!

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...