Shreyas Iyer: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा, वहीं दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड (England Cricket Team) ने भारत को 4 विकेट से हराया, अब तीसरे टी20 मैच में एक बार फिर भारत (Team India) को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है, भारतीय टीम को इस मुकाबले में 125 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है.
भारतीय टीम की हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने खुद जिम्मेदारी न लेते हुए इस हार का ठीकरा भारतीय खिलाड़ियों पर फोड़ी है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने इस शर्मनाक हार का बाद क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
Shreyas Iyer ने इन्हें माना भारत की शर्मनाक हार का जिम्मेदार
भारतीय टीम ने पॉवरप्ले में बेहद खराब बल्लेबाजी की और 5 ओवरों में 52 रनों पर ही 5 विकेट गंवा चुकी थी. टीम इंडिया को 125 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, जिसके बारे में बात करते हुए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा कि
“मुझे लगता है कि यह बहुत खराब था. मैं इससे बेहतर शब्द का उपयोग नहीं कर सकता. इतने बड़े अंतर से हारना स्वीकार्य नहीं है.”
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने इस हार का जिम्मेदार अपने बल्लेबाजों को ठहराते हुए कहा कि
“हमें इस हार को स्वीकार करने की जरूरत है और अब यह देखना होगा कि चीजें कहां गलत हुई. हमने पावरप्ले में ही 5 विकेट गंवा दिए और हम वहीं हार गए थे. गेंदबाजों को हार्ड लेंथ से फायदा हो रहा था और मुझे लगता है कि मैच में हमने इसका उतना फायदा नहीं उठाया. हमने निराशाजनक प्रदर्शन किया.”
भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों रही फ्लॉप
इंग्लैंड की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रन खर्च किए, अर्शदीप सिंह ने जहां 4 ओवर में 36 रन तो हर्षित राणा ने 4 ओवरों में 2 विकेट लेकर 40 रन लुटाए, वहीं अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 49 तो वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवर में 35 रन खर्च किए. भारत के लिए प्रिंस यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट झटके, वहीं शिवम दुबे ने 1 ओवर में 10 रन खर्च किया.
अगर इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात करें तो इंग्लैंड ने भारत के बल्लेबाजों को रन ही नही बनाने दिया, इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने 3 ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं जोश टंग ने 4 ओवरों में 28 रन खर्च करके 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.
इंग्लैंड के स्पिनरों ने भी शानदार गेंदबाजी की, विल जैक्स ने 2 ओवरों में सिर्फ 5 रन देकर 1 विकेट लिया, वहीं आदिल रशीद ने 2.4 ओवरों में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए. भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 13-13 रन बनाए. वहीं अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 10-10 रन बनाए. इनके अलावा बाकी बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े को पार नही कर सके.
