भारतीय टीम (Team India) से सरफराज खान (Sarfaraz Khan) काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, वहीं आईपीएल 2026 से पहले ये खिलाड़ी आईपीएल में भी मौके को तरस रहा था. हालांकि अब ये खिलाड़ी एक अलग ही अंदाज में वापस मैदान पर लौटा है. मिडील ऑर्डर का ये बल्लेबाज मुंबई टी20 लीग में बतौर ओपनर धमाल मचा रहा है.
सरफराज खान ने आईपीएल 2026 में जिन मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मौका मिला शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अब ये खिलाड़ी मुंबई टी20 लीग में आकाश टाइगर्स (Aakash Tigers) की कप्तानी कर रहा था और हर मैच में बतौर ओपनर मैदान पर उतरकर रनों का अंबार लगा रहा है. हालांकि अब उनकी टीम मुंबई टी20 लीग (Mumbai T20 League) के सेमीफाइनल 1 में शिवम दुबे (Shivam Dube) की टीम से हारकर बाहर हो गई है.
मुंबई टी20 लीग में जमकर चला Sarfaraz Kha का बल्ला
सरफराज खान (Sarfaraz Kha) ने IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की. अब वो मुंबई टी20 लीग में भी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं. उन्होंने हाल ही में आकाश टाइगर्स MWS के लिए रनों की बारिश की.
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने IPL 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से प्रभावित किया है. अब सरफराज खान भी उसी आक्रामक शैली में बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने 310 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करके महफिल लूटी.
Sarfaraz Kha ने वैभव की तरह 310 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन
आकाश टाइगर्स के कप्तान सरफराज खान ने सोबो मुंबई फैल्कन्स के खिलाफ पहली पारी में 10 गेंदों में 31 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 310 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 1 छक्का जड़ा.अजित यादव ने भी 68 रन की पारी खेली, लेकिन सरफराज खान की तेजतर्रार पारी ने सबसे अधिक ध्यान आकर्षित किया.
टीम ने 20 ओवरों में 227 रन बनाए. जवाब में सोबो मुंबई फैल्कन्स की टीम 161 रन पर ऑलआउट हो गई. सरफराज की टीम ने 66 रन से जीत दर्ज की.
टी20 मुंबई 2026 लीग (T20 Mumbai League) के पहले सेमीफाइनल में शिवम दुबे (Shivam Dube) की कप्तानी वाली अंधेरी आर्क्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की अगुवाई वाली आकाश टाइगर्स (Akash Tigers) को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली.
इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में अंधेरी आर्क्स की टीम ने 5 विकेट से ये मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बना ली है. अंधेरी आर्क्स की इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका शिवम दुबे की रही है.
सरफराज खान की आकाश टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए, इसके जवाब में शिवम दुबे (Shivam Dube) की अंधेरी आर्क्स की टीम ने 18.3 ओवर में सिर्फ 5 विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.
