Ishan Kishan: अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) इस समय भारत दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच 1 टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. भारतीय टीम (Team India) ने पहले टेस्ट मैच में 1 पारी और 300 रनों से जीत हासिल की. इसके बाद अब दोनों देशों के बीच 13 जून से वनडे मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल 2026 फाइनल (IPL 2026 Final) में लगी चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं. अब ऐसे में सवाल ये है कि विराट कोहली की जगह प्लेइंग 11 में किसे मौका दिया जा सकता है, इसके लिए 2 बड़े दावेदार हैं, इनमे पहला नाम यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और दूसरा ईशान किशन (Ishan Kishan) का है.
Ishan Kishan की दावेदारी है काफी मजबूत
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) फिलहाल इस रेस में आगे नजर आ रहे हैं. ईशान किशन ने पहले भी वनडे फॉर्मेट में नंबर 3 पर खेल चुके हैं. ईशान किशन ने कई मौकों पर मध्यक्रम में भी खेला है. टी-20 फॉर्मेट में भी किशन ने नंबर 3 पर अपनी जगह पक्की कर ली है.
इस खिलाड़ी के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है, वहीं आईपीएल 2026 में भी इस खिलाड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बेहतर प्रदर्शन किया है, ऐसे में ईशान किशन (Ishan Kishan) ही पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की पहली पसंद हो सकते हैं.
यशस्वी जायसवाल हैं ओपनर बल्लेबाज
यशस्वी जायसवाल की बात करें तो इस खिलाड़ी ने अब तक भारत के लिए या दूसरी टीमों के लिए बतौर ओपनर बल्लेबाज ही खेला है, उन्होंने टीम इंडिया के लिए कभी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में नही खेला है. बीसीसीआई ने यशस्वी जायसवाल को विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया है. हालांकि वो भारत के लिए बतौर ओपनर ही खेलते नजर आते हैं.
यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में मौका तभी मिल सकता है, जब भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ओपनिंग छोड़कर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करें, ऐसे में यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. यशस्वी जायसवाल का भारत के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल नजर आ रहा है.
भारत के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल ही पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं, वहीं नंबर 3 पर ईशान किशन बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं.
