टी20 मुंबई 2026 लीग (T20 Mumbai League) के पहले सेमीफाइनल में शिवम दुबे (Shivam Dube) की कप्तानी वाली अंधेरी आर्क्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की अगुवाई वाली आकाश टाइगर्स (Akash Tigers) को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली. इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में अंधेरी आर्क्स की टीम ने 5 विकेट से ये मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बना ली है. अंधेरी आर्क्स की इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका शिवम दुबे की रही है.
सरफराज खान की आकाश टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए, इसके जवाब में शिवम दुबे (Shivam Dube) की अंधेरी आर्क्स की टीम ने 18.3 ओवर में सिर्फ 5 विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.
सरफराज खान की आकाश टाइगर्स ने की बेहद खराब बल्लेबाजी
टॉस जीतकर सरफराज खान की आकाश टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सरफराज खान और जय गोकुल बिस्ता ने पारी की शुरुआत की, दोनों ही पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े. इसके बाद टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही, इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाजी 20 रनों के आंकड़े तक नही पहुंच सके.
आकाश टाइगर्स के ओपनर बल्लेबाज जय गोकुल ने 33 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली, वहीं सरफराज खान ने मात्र 17 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली. इसके बाद आने वाले बल्लेबाजों में हर्ष राणे 13 और अजीत यादव ने 12 रन बनाए. वहीं सक्षम पराशर अपना खाता तक नही खोल सके. आकाश टाइगर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 150 रन ही बना सकी थी.
वहीं, अंधेरी के लिए आशुतोष घाघरे सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट झटके. कप्तान शिवम दुबे ने 3 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया. उनके अलावा, अर्जुन तेंदुलकर, मुशीर खान, अजय मिश्रा और प्रसून सिंह ने 1-1 विकेट लिया.
Shivam Dube की विस्फोटक पारी की बदौलत अंधेरी आर्क्स ने 5 विकेट से जीत फाइनल में बनाई जगह
शिवम दुबे (Shivam Dube) की टीम इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी, मुशीर खान खाता खोले बिना ही पहली गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 11 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम के लिए दिव्यांश सक्सेना ने 16 गेंदों में 34 तो प्रसाद पवार ने 24 रन बनाए.
इसके बाद नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान शिवम दुबे (Shivam Dube) ने पारी को संभाला और सिर्फ 26 गेंदों में 1 चौके और 5 छक्के की मदद से 45 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत शिवम दुबे (Shivam Dube) की अंधेरी आर्क्स ने 18.3 ओवरों में इस मैच को 5 विकेट से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
