Posted inक्रिकेट, न्यूज

2 साल में 15 वनडे में सिर्फ 22 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव को कोच की चेतावनी, कहा “अच्छा खेलो वरना बहुत से…

Team India Kuldeep Yadav Coach
2 साल में 15 वनडे में सिर्फ 22 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव को कोच की चेतावनी, कहा "अच्छा खेलो वरना बहुत से...
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. कुलदीप यादव ने पिछले 2 सालों में कुछ खास प्रदर्शन नही किया है. कुलदीप यादव ने जनवरी 2025 से लेकर अब तक 15 वनडे मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने सिर्फ 22 विकेट अपने नाम किया है, कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का प्रदर्शन इस दौरान कुछ खास नही रहा है.

ऐसे में भारतीय टीम के अस‍िस्टेंट कोच रयान टेन डसखाटे ने कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने फॉर्म में वापसी नही की, तो वो टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं. हालांकि भारतीय अस‍िस्टेंट कोच रयान टेन (Ryan Ten Doeschate) डसखाटे ने उन्हें फॉर्म में वापसी के लिए मोटीवेट भी किया है.

रयान टेन डसखाटे ने Kuldeep Yadav को लेकर कही ये बात

भारतीय टीम के अस‍िस्टेंट कोच रयान टेन डसखाटे ने कहा कि

“हमेशा रहस्यमय स्पिनर टीम में रखना पसंद है, लेकिन जिस तरह से खेल बदल रहा है और बल्लेबाज स्पिनरों को बखूबी खेल रहे हैं, अब स्पिनरों को समय- समय पर कुछ नया करना होगा. उन्होंने कहा कि कुलदीप और बाकी स्पिनरों को भी. स्पिन कोच साइराज बहुतुले को उन पर काम करना होगा.”

हालांकि कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. आईपीएल 2026 में भी वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ 10 विकेट ही हासिल कर सके थे, इसी वजह से अब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें लखनऊ सुपर जायंटस के साथ ट्रेड करने का फैसला किया है. कुलदीप यादव की खराब फॉर्म की वजह से ही उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है, वहीं टेस्ट टीम में भी वो नियमित टीम इंडिया का हिस्सा नही हैं.

कुलदीप यादव को लेकर उन्होंने आगे कहा कि

“यह सभी के लिए है कि टीम में अपनी जगह बनाने के लिये प्रतिस्पर्धा काफी है. टीम हमेशा खास भूमिका और संतुलन को ध्यान में रखकर चुनी जाती है. कुलदीप की प्रतिभा पर संदेह नहीं है, लेकिन कई खिलाड़ी टीम में जगह बनाने के लिये कतार में हैं.”

अर्शदीप सिंह भी बैठ सकते हैं तीसरे वनडे से बाहर

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी अर्शदीप सिंह को भी वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से टीम इंडिया से बाहर रखा जा सकता है. रयान टेन डसखाटे ने संकेत दिया कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चेन्नई में होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मैच से बाहर रह सकते हैं. उन्होंने दो मैचों में 14.40 के शानदार औसत से पांच विकेट लिए हैं.

अर्शदीप सिंह को टीम इंडिया सिर्फ इस वजह से बाहर रखना चाहती है कि उन्हें थोड़ा आराम दिया जा सके, क्योंकि भारतीय टीम इस सीरीज को जीत चुकी है और अब वो अपनी बेंच स्ट्रेंथ को टेस्ट करना चाहती है.

ALSO READ: गिल और ईशान तीसरे वनडे से बाहर? भारतीय कोच ने मैच से ठीक पहले दिया दोनों की चोट पर अपडेट, कहा “वो दोनों…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...