भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच आज 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच आज खेला जाना है. भारतीय टीम (Team India) ने अब तक 2 वनडे मैचों को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच को केएल राहुल (KL Rahul) और शुभमन गिल (Shubman Gill) की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत 7 विकेट से जीता.
वहीं दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम (Team India) ने 170 रनों से जीत हासिल की, अब आज चेन्नई में इस सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच खेला जाना है. भारतीय टीम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है. हालांकि टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन (Ishan Kishan) पिछले मैच में चोटिल होकर मैदान से बाहर गए थे, अब भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डसखाटे (Ryan Ten Doeschate) ने दोनों की चोट पर अपडेट दिया है.
ईशान किशन और शुभमन गिल की चोट पर बोले Team India के कोच
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम (Team India) के कप्तान बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग के लिए मैदान पर नही उतरे, वहीं ईशान किशन भी 39वें ओवर में चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे, अब भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डसखाटे (Ryan Ten Doeschate) ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कन्फर्म किया कि कप्तान शुभमन गिल को जबरदस्त ऐंठन (cramps) हुई थी, अब पूरी तरह ठीक हैं और सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं. उन्हें दूसरे वनडे में चोट लगी थी.
भारतीय कप्तान शुभमन गिल के अलावा लखनऊ में ईशान किशन के कंधे में भी चोट लगी थी. हालांकि बाद में जांच करने पर पता चला कि चोट गंभीर नहीं थी और बैटिंग के बाद इशान ठीक हो गए. इसलिए उनकी फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है.
भारतीय कोच ने कहा पूरी तरह से फिट हैं ये 3 खिलाड़ी
भारतीय टीम (Team India) के कोच रयान टेन डसखाटे ने कहा कि
“शुभमन फिट हैं. बस उस दिन गर्मी की वजह से उनकी पिंडलियों में थोड़ी ऐंठन हुई थी, लेकिन वह बिल्कुल ठीक है. इशान का कंधा ठीक है. बैटिंग के बाद वह अच्छी तरह ठीक हो गए. इसके अलावा नीतीश रेड्डी मामूली दर्द की वजह से पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन वह तीसरा वनडे खेलने के लिए फिट हैं. उनकी फिटनेस बहुत जरूरी है, क्योंकि भारत उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक पंड्या के संभावित विकल्प के तौर पर तैयार करना चाहता है.”
