Placeholder canvas

रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस से छुट्टी कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, बन सकते हैं नीता अंबानी की टीम के नए कप्तान

आईपीएल के 16वें सीजन के लिए सभी आईपीएल की फ्रेंचाइजियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। आईपीएल का अगला सीजन मार्च के अंत से शुरू हो सकता है। इस सीजन में आईपीएल की कुछ टीमें अपने कप्तानों को भी बदल सकती है। इनमें सबसे ऊपर नाम मुंबई इंडियंस का है। जिनके कप्तान रोहित शर्मा की उम्र 36 साल से भी अधिक हो गई है।

टीम उनकी जगह तीन नए खिलाड़ियों में से किसी एक को कप्तान बना सकती है। आईये नजर डालते हैं इन तीन खिलाड़ियों पर…..

1.ईशान किशन

ईशान किशन मुंबई इंडियंस के अहम खिलाड़ी हैं। वें साल 2018 से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। उन्हें पिछले साल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ रुपये देकर फिर से अपनी टीम में शामिल किया था। ईशान किशन लगातार अपने बल्ले से रन बरसा रहे हैं।

यही कारण है कि वह मुंबई की टीम के भविष्य के कप्तान बन सकते हैं। उनके पक्ष में उनकी उम्र में भी है उनकी उम्र महज अभी 24 साल ही है। जिसके कारण मुंबई इंडियंस लाॅन्ग टाइम इन्वेस्टमेंट कर सकती है।

2.जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस की ही देन माना जाता है। उन्होंने साल 2013 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक मुंबई की ओर से 120 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उनके खाते में 145 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 70 विकेट लिए हैं।

बुमराह को बड़े मैचों में प्रेशर झेलने का भी अच्छा खासा अनुभव है। यही कारण है कि उन्हें भी मुंबई इंडियंस की टीम कप्तानी सौंप सकती है।

ALSO READ:सूर्यकुमार यादव के तीसरे टी20 शतक पर पत्नी देविशा शेट्टी ने दिया ये रिएक्शन, पति ने 3 शब्दों में कही दिल की बात

3.सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव इस समय गजब के फॉर्म में चल रहे हैं। इस समय वें दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज है। सूर्यकुमार यादव के इस फॉर्म का फायदा मुंबई इंडियंस भी उठाना चाहेगी।

उन्होंने ने अब तक मुंबई की ओर से 123 आईपीएल मैचों में 136.78 के स्ट्राइक रेट से 2644 रन बनाए हैं। टीम उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अपनी टीम का कप्तान बना सकती है। वें टीम के लिए उपयोगी कप्तान साबित हो सकते हैं।

ALSO READ: टेस्ट और वनडे में फोकस करने के लिए टी20 से संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन ने प्रेस कांफ्रेंस में दिया ये जवाब