VIRAT KOHLI AND ROHIT SHARMA

टीम इंडिया की मेजबानी में वनडे विश्व कप 2023 अब अपने चरम पर पहुंच गया। भारत ने पहला सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में एंट्री कर ली है। अब इंतजार दूसरी फाइनलिस्ट टीम का है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने टीम इंडिया के एक विस्फोटक बल्लेबाज की तारीफ की है। उन्होंने इस खिलाड़ी को भारत के भविष्य का स्टार बताया है।

भारत ने जीता सेमीफाइनल

बता दें कि टीम इंडिया ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 70 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री कर ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की सेंचुरी के दमपर टीम का स्कोर 397 रनों तक पहुंचा।

इसके बाद मोहम्मद शमी ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट चटकाकर विरोधी टीम के खेमा तहस-नहस कर दिया। अब टीम की नज़र 19 नवंबर को होने वाले फाइनल मैच पर टिकी है।

वसीम अकरम ने की इस बल्लेबाज की तारीफ

इस बीच पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने टीम इंडिया के धाकड़ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने इस खिलाड़ी को रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद भारत के भविष्य का स्टार प्लेयर बताया है।

अकरम ने कहा कि,

“रोहित शर्मा जिस तरह की शुरुआत करते हैं, हम उसी के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने 162 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 10 ओवरों में 82 रन बनाए, जो कि शुरुआती कदम था। उनके द्वारा खेले गए शॉट्स को देखिए। विपक्ष पर दबाव निश्चित रूप से बढ़ता है। और गिल ने आश्चर्यजनक रूप से अच्छा खेला। वह कितना अच्छा खिलाड़ी है. वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और रोहित और विराट के बाद वह भारतीय टीम का भविष्य हैं। वे अभी भी अपने चरम पर हैं, इसमें कोई शक नहीं।”

गिल ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

गौरतलब है कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने कीवी टीम के खिलाफ बीते दिन शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 66 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 80 रनों की दमदार पारी खेली।

हालांकि, मैच के बीच में उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। लेकिन डेथ ओवर्स में वे क्रीज पर लौट आए थे।

ALSO READ: हो गया तय! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का आईसीसी विश्व कप 2023 जीतना तय, बन रहा ये संयोग!

Published on November 17, 2023 7:59 am