विराट कोहली

T 20 World Cup : न्यूजीलैंड मैच से हार के बाद भारतीय टीम के सेमीफाइनल सा सफर बहुत मुश्किलों भरा हो गया है। भारत के खराब प्रदर्शन से भारतीय फैंस के उत्साह चकना चूर हो गया है। इसी बीच जब सोशल मीडिया पर विराट और भारतीय टीम को टारगेट किया जा रहा था। तब विराट कोहली का 10 साल पुराना ट्वीट फैंस के बीच वायरल होने लगा।

हार से दुखी, घर जा रहा: विराट।

a1

दुबई में हो रहे टी-20 विश्वकप 2021 में ग्रुप 2 के अपने दूसरे मैच में करारी 8 विकेट से हार के बाद भारतीय कप्तान सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस के निशाने पर हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को मात्र 110 रन पर रोक लिया। जिसे कीवी टीम ने 14.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गवाकर प्राप्त कर लिया। अपना दूसरा मैच न्यूजीलैंड से हारने के बाद इंडियन टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने के सपने को करारी चोट लगी है। बता दे, भारत न्यूजीलैंड से टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है।

ALSO READ: “फैंस की डिमांड पर एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहा हूँ” युवराज सिंह ने किया संन्यास से वापसी का बड़ा ऐलान
IMG 20211101 234557

भारत की करारी हार के बाद क्रिकेट फैंस ने कप्तान विराट को जमकर निशाने पर लिया है। सोशल मीडिया पर इसी बीच विराट कोहली का 10 साल पुराना एक ट्वीट बहुत वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में विराट कोहली ने लिखा है कि ” हार से दुखी है और वह अब घर जा रहे है”।

IMG 20211101 234459

सोशल मीडिया पर वायरल ये ट्वीट 23 जनवरी, 2011 का है। कीवी टीम के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद लोग विराट कोहली के इस पोस्ट को अलग अलग अंदाज में खुद से कमेंट कर रहे हैं।

IMG 20211101 234448

 

सोशल साइट पर कुछ ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि भारतीय क्रिकेट में कई साल गुजरने के बावजूद भी हार नहीं बदली है।

सेमीफाइनल की राह है मुश्किल

a2

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान की टीम के मैच जीतने का इंतजार करना पड़ेगा। साथ ही साथ भारत को अपने बचे हुए मुकाबलों को अच्छे रन रेट से जीतना होगा। न्यूजीलैंड की टीम को नामीबिया और स्कॉटलैंड दोनो को हराना होगा। भरता को नामीबिया, स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ का मुकाबला 50 से 10पी रनों से जीतना होगा। तब ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।

ALSO READ: ICC T20 WC: IND vs NZ: विराट कोहली के इस एक जिद्द ने डूबा दिया भारतीय टीम की नैया, टूट गया करोड़ो भारतीय फैंस का दिल

Published on November 2, 2021 5:33 pm