Placeholder canvas

अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोल होने वाली Urfi Javed हैं बॉलीवुड के फेमस अभिनेताओं से ज्यादा पढ़ी लिखी, क्वालिफिकेशन जान रह जाएंगे दंग

उर्फी जावेद(Urfi Javed) अपने फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। लोग उन्हें जमकर सोशल मीडिया ट्रोल करते हैं। लेकिन उन्हें इसका कोई असर नहीं पड़ता और भी ज्यादा वह अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को आजमाने से बाज नहीं आती है और आए दिन कुछ न कुछ ऐसे ड्रेस जरूर पहन लेती हैं, जिसे देख हर कोई आश्चर्य में पड़ जाता है।

लखनऊ में हुआ उर्फी जावेद का जन्म

उर्फी जावेद का जन्म लखनऊ में हुआ। वह सिटी मांटेसरी स्कूल से पढ़ी हैं। उन्होंने  एमिटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन किया उसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने आगे बढ़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। और अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई निकल पड़ी।

एक्टिंग के जुनून से ग्लैमर की दुनिया में रखा कदम

ऊर्फी जावेद ने फैशन इंडस्ट्री में अपना कदम रखा पहले उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा और उसके बाद अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ढेडी मेढ़ी  फैमिली से की। उसके बाद उन्होंने बड़े भैया की दुल्हनिया,  चंद्र नंदिनी, नामकरण, दुर्गा जी जैसै  कई सीरियल में काम किया।

मशहूर टीवी शो में काम करने के बाद भी उन्हें वह सफलता और वह नाम नहीं मिल सका। फिर उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया को अपना सहारा बनाया।

सोशल मीडिया पर उन्होंने वह अपनी अलग पहचान बना ली। वह अतरंगी कपड़ें पहनती हैं। कुछ लोग उन्हें पसंद करते हैं तो कुछ नापसंद करते हैं।

बॉलीवुड के सितारे भी जानते हैं

उर्फी जावेद को बच्चा-बच्चा जानता है। उन्हें  बॉलीवुड के सितारे भी जानते हैं। उर्फी जावेद को  रणबीर कपूर से लेकर राजवीर सिंह तक जानते हैं। उन्हें उनके कपड़ों और ड्रेसिंग सेंस की वजह से जाना जाता है। अक्सर उन्हें ट्रोल किया जाता है। वह अजीबोगरीब कपड़े पहनती हैं। लेकिन उनकी पहचान उनकी कपड़ों की वजह से है।

ये भी पढ़ें-Gadar 2 में ये एक्टर लेंगे ‘अशरफ अली’ की जगह, देखने को मिलेगी सनी देओल के साथ दमदार फाइट