Placeholder canvas

Upcoming Movies in 2023: साल 2023 में रिलीज होने को तैयार हैं ये बड़ी बजट की फिल्में, जानिए डेट

साल 2022 बॉलीवुड के फिल्मों के लिए अच्छा नहीं रहा कुछ खास नहीं रहा। तो वहीं साउथ की फिल्मों का बोलबाला रहा। इन फिल्मों में केजीएफ 2, RRR और कांतारा जैसी फिल्में शामिल हैं। साउथ की इन फिल्मों ने कमाई के मामले में बॉलीवुड की फिल्मों को भी पछाड़ दिया।

बॉलीवुड में  साल 2022 में भूल भुलैया 2, गंगूबाई काठियावाड़ी,ब्रह्मास्त्र और दृश्यम 2 आदि फिल्में रिलीज हुईं। आज हम आपको साल 2023 में रीलिज होने वाली फिल्मों के बारे में बताएंगे।

आदिपुरुष

फिल्म आदिपुरुष में साउथ के सुपरस्टार प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे। जबसे इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, तबसे ये फिल्म काफी चर्चा में है। फिल्म आदिपुरुष में प्रभास के अलावा बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, कृति सेनन भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

बता दें कि  फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसके  डेट में बदलाव किया गया। अब यह फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी।

टाइगर 3 (Tiger3)

दबंग खान यानी सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3  2023 में दिवाली के मौके पर रीलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया। फिल्म में इमरान हाशमी निगेटिव रोल में नजर आएंगे।

‘एक था टाइगर’ का पहला पार्ट साल 2012 में रिलीज और दूसरा पार्ट ‘टाइगर जिंदा है’ साल 2017 में रीलीज हुआ था। खबरों के अनुसार टाइगर 3 को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।

ALSO READ: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेबी गर्ल को दिया इतना क्यूट नाम, सुनकर दादी नीतू कपूर की आँखों से निकल आए आंसू

पठान(Pathan)

किंग खान यानी की शाहरुख खान की फिल्म पठान साल 2023 में 25 जनवरी को रिलीज होगी।  फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। एक्टर जॉन अब्राहम भी अहम लीड रोल में नजर आएगे।

बता दें कि फिल्म से किंग खान बड़े पर्दे पर लगभग चार साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। उन्हें इससे पहले फिल्म जीरो में देखा गया था। अब उनके फैंस को उनका इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

ALSO READ: पुष्पा अभिनेता अल्लू अर्जुन की पत्नी की खूबसूरती और हॉटनेस के सामने फेल हैं बॉलीवुड की मलाइका और कैटरीना