'आदिपुरुष' के टीजर को देख आगबबूला हुए रामायण के 'राम' अरुण गोविल ने धर्म का मजाक बनाने वालो को लगाई फटकार
'आदिपुरुष' के टीजर को देख आगबबूला हुए रामायण के 'राम' अरुण गोविल ने धर्म का मजाक बनाने वालो को लगाई फटकार

फिल्म आदिपुरुष का टीजर जब से रिलीज हुआ है, तब से यह फिल्म विवादों के घेरे में है। बता दें कि आदिपुरुष का टीचर अयोध्या में 2 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। तब से इसको लेकर बवाल कटा हुआ है। इस फिल्म के फिल्मेकर्स को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं साउथ के सुपरस्टार प्रभास को राम एवं रावण के रूप में सैफ अली खान के लुक को देखकर लोग आग बबूला हो उठे हैं। साथ ही फिल्म के टीजर को देखकर  कई कमियां निकाल रहे हैं।

इसी बीच टीवी पर रामायण का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने मेकर्स पर आदि पुरुष के जरिए धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

 रामायण के राम यानी अरुण गोविल ने कही ये बात

बता दें कि आदिपुरुष के टीजर को लेकर राम में रामायण का किरदार प्ले करने वाले अरुण गोविल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आदिपुरुष की टीजर को लेकर चारों तरफ हंगामा है। उन्होंने कहा

“इस फिल्म को लेकर मेरे पास भी सैकड़ों फोन आए और दिमाग में तरह-तरह की बातें चल रही हैं। रामायण महाभारत जैसे पौराणिक ग्रंथ और शास्त्र हमारे सांस्कृतिक धरोहर हैं। हमारी संस्कृति है और यह हमारी नींव है। लेकिन इस नींव को हिलाया जा रहा है, हालांकि उसको नहीं हिलाया जाना चाहिए। इसके साथ किसी तरह का छेड़छाड़ भी ठीक नहीं है।”

संस्कृति के साथ छेड़छाड़ ना हो

अरुण गोविल ने कहा कि

“हमारे संस्कार के मुताबिक यहां अपने सांस्कृतिक धरोहर के साथ छेड़छाड़ नही करना चाहिए। ये हमें जीने का गुण सिखाती है। हमारी संस्कृति सबसे प्राचीन है इसके साथ छेड़छाड़ करना कतई गलत है। और हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत करना भी गलत है।”

अरुण गोविल ने कहा कि

“प्राचीन ग्रन्थें हमारी धार्मिक मान्यताओं को और मजबूत करती हैं। कोरोनावायरस के समय जब एक बार फिर से रामायण का प्रसारण शुरू हुआ तो विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था। 35 साल पहले बनी रामायण हमारी यूथ को बहुत ही पसंद आती है और लोग इसे श्रद्धा से देखते हैं।”

ये भी पढ़ें-कोई इतना बेदर्द कैसे बन जाए कि किसी की तड़प पर किसी को तरस ही ना आए’ Urvashi Rautela को फिर आई ऋषभ पंत की याद

 अरुण गोविल ने मेकर्स को लगाई फटकार

बता दें कि एक्टर अरुण गोविल ने आगे कहा कि

“हमारी धार्मिक संस्कृति से छेड़छाड़ करना किसी के अधिकार में नहीं है, एक्टिविटी के नाम पर धर्म का मजाक नहीं बनाना चाहिए। आजकल इसका चलन बनता जा रहा है। सनातन धर्म का मजाक बनाते हैं देवी देवताओं का आपत्तिजनक पोस्टर बनाते हैं, अभद्र भाषा बोलते हैं। यह सब करने का अधिकार किसने दिया है। स्वतंत्रता के नाम पर धर्म का मजाक बनाना गलत है।”

उन्होंने वीडियो के आखिरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर को पहचान दिलाने के लिए शुक्रिया भी कहा।

ये भी पढ़ें-Adipursh Teaser: आदिपुरुष का टीजर देख आग बबूला हो गईं रामायण की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया

Published on October 10, 2022 11:41 am