Placeholder canvas

इन 3 खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियन छोड़कर बचा ली अपनी करियर, अब IPL में कमा रहें है नाम

आईपीएल की टीमों में सबसे ज्यादा बार खिताब अपने नाम करने वाली टीम मुंबई इंडियंस विश्व की सबसे बेहतरीन लीग की सबसे अच्छी टीम कही जाती है। मुंबई ने आईपीएल खिताब कुल पांच बार अपने नाम किया है। जोकि सभी टीमों में सबसे ज्यादा है। लेकिन यह हम बात मुंबई इंडियंस के उन खिलाड़ियों की कर रहे है जोकि कभी मुंबई इंडियन का हिस्सा हुआ करते थे। लेकिन सफलता से बहुत दूर थे, जब उन्होंने मुंबई का साथ छोड़ा तब सफलता ने उनके कदम चूम लिए।

ऐसा कई टीमों के खिलाड़ियों के साथ आईपीएल के दौरान होते देखा गया है। ज्यादा स्टार खिलाड़ियों की उपस्तिथि के कारण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिलता है। जिसके बाद जब वो किसी अन्य टीम की जरूरत के हिसाब से फिट बैठते हैं। तब उनका असली प्रदर्शन निकलकर सामने आता है। ऐसा कुछ हुआ मुंबई इंडियन के लिए पहले चुने गए इन टीम खिलाड़ियों के साथ…

अंबाती रायडू

अम्बाती रायडू

रायडू का नाम आते ही उनकी पीली जर्सी में एक छवि निकलकर सामने आ जाती है। रायडू महेंद्र सिंह धोनी की टीम के लिए रायडू एक इक्का है। लेकिन अंबाती रायडू शुरू ने चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा नहीं थे। लेकिन उनके क्रिकेट के करियर में नया मोड़ सीएसके के साथ जुड़ने के बाद आया। दरअसल अंबाती रायडू के टैलेंट को पहले 2010 में मुंबई की टीम के लिए चुने गए थे। लगातार 7 सालो तक रायडू ने टीम का साथ दिया। जिसमे उन्होंने कुछ अच्छी पारियां भी खेली। लेकिन उन्हें उनकी प्रतिभा के अनुसार ऊंचाई हासिल नहीं हुई। लेकिन जब रायडू सीएसके के साथ जुड़े तब उन्होंने सफलता के नए नए आयामों को छुआ था।

शिखर धवन

शिखर धवन

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जिन्हे गब्बर के नाम से भी जाना जाता है। वो भारतीय टीम में अपनी बल्लेबाजी के दम पर जितना प्रसिद्ध हुए उतना वो आईपीएल लीग में नही। शिखर धवन आईपीएल की किसी एक टीम में नही खेल पाए। शिखर ने 2008 में दिल्ली की टीम के साथ अपना आईपीएल करियर शुरू किया था। जिसके एक साल बाद ही वो मुंबई इंडियंस के लिए चुने गए।

ALSO READ: IPL 2022: हो गई भविष्यवाणी आईपीएल 2022 में ये दिग्गज खिलाड़ी बनेगा आरसीबी का नया कप्तान!

मुंबई की टीम में भी धवन मात्र एक सीजन ही टिक पाए। इसी तरह फिर धवन 2011 में डेक्कन चार्जर्स से जुड़े। फिर धवन मात्र एक साल ही उस टीम का हिस्सा बने। 2013 से लेकर 2018 तक का लंबा सफर उन्होंने हैदराबाद की टीम के साथ बिताया। जिसमे उन्होंने डेविड वार्नर के साथ मिलकर का बेहतरीन परियां खेली हैं। लेकिन 2019 से धवन दिल्ली की टीम के साथ है, जिसके बाद उनके करियर ग्राफ में अच्छा प्रदर्शन हुआ था।

युजवेंद्र चहल

yuzvendra-chahal

यजुवेंद्र चहल भारतीय टीम के सबसे सफल गेंदबाज है। वर्तमान समय में शार्दुल ठाकुर के बाद चहल ने ही भारतीय टीम में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए है। लेकिन अपने शुरुआती समय में चहल ने 2011 में आईपीएल में अपना सफर शुरू किया था दो सालों तक चहल मुंबई टीम का हिस्सा था। जहा स्टार खिलाड़ियों की मौजूदी के कारण उन्हें ज्यादा मौके नही मिल पाए। लेकिन 2014 से वो रॉयल चैलेंजर्स टीम का हिस्सा हैं। जहा वो बतौर मुख्य गेंदबाज टीम का हिस्सा है और उसके बाद से ही उन्हें क्रिकेट के एक अच्छे गेंदबाज के रूप में जाना जाने लगा है।

ALSO READ: IPL 2022: इन 5 खिलाड़ियों पर आईपीएल नीलामी में होने वाली है पैसो की बारिश, नंबर 5 है रोहित शर्मा का विकल्प