Placeholder canvas

बॉलीवुड के इन पांच हस्तियों ने हाल ही में खरीदीं नई कारें, कीमत सुनकर नहीं होगा आपको यकीन

by Avantika
KARAN JOHAR

बॉलीवुड इंडस्ट्री चकाचौंध से भरी है यहां लोग दिखावे में ज्यादा भरोसा करते हैं। अक्सर सितारे अपने ड्रेसिंग सेंस से लेकर खाने पीने के सामानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सेलिब्रिटी अपने बॉडी पर बहुत खर्च करते हैं। साथ ही साथ वह अपने गैजेट और ऑटोमोबाइल्स पर भी जमकर पैसा खर्च करते हैं।

कई सारी मशहूर हस्तियों के पास बहुत बड़ी-बड़ी कारें होती है उन्हें कार खरीदना बहुत पसंद होता है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों से रूबरू करवाएंगे जिन्होंने बहुत महंगी कार खरीदी।

करण जौहर

करण जौहर ने इसी साल एक और ऑडी कार खरीदी जो कि बहुत ही ज्यादा टेक्निकल चीजों से लैस है। उन्होंने Audi A8L कार को खरीदा है। यह 15 सीटर कार है जो 2995 cc के इंजन के साथ उपल्बध है। इस ऑटोमेटिक कार की शोरूम कीमत 1.63 करोड रुपए हैं।

आयुष शर्मा

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने इसी साल रेंज रोवर स्पोर्ट कार खरीदी है। यह यह बहुत ही शानदार कार है और 2023 रेंज रोवर स्पोर्ट्स को 2 से 3 लीटर इनलाइन 6 सिलेंडर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। इस कार की कीमत 1.64 करोड़ है।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना बहुत ही मशहूर अभिनेता है उन्होंने इसी साल mercedes-benz s450 खरीदी। इसकी कीमत लगभग 1.80 करोड़ है। आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

जैकलिन फर्नांडिस

जैकलिन फर्नांडीस ने भी इसी साल BMW i7 इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। इस लग्जरी कार की कीमत 2 करोड़ है। जैकलिन को नई कार के साथ स्पॉट भी किया गया है, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं।

साजिद नाडियाडवाला

फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला लग्जरी लाइफ़स्टाइल की वजह से जाने जाते हैं। उन्होंने पीले कलर की Lamborghini Urus सुपर कार खरीदी है, इस सुपर कार में 3999 cc का इंजन मिलता है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 4.22 करोड़ रुपये हैं।

ये भी पढ़ें: भारत पर मिली जीत के बाद मिचेल मार्श को नजरअंदाज कर इस खिलाड़ी को जीत का पूरा श्रेय दे गये कप्तान पैट कमिंस

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00