एबी डिविलियर्स

साउथ अफ्रीका के सुपरमैन खिलाड़ी मिस्टर 360 डिग्री ए बी डिविलियर्स ने 19 नवंबर को अचानक से सन्यास की घोषणा करके सबको हैरान कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से पिछले 11 सालों से क्रिकेट खेल रहे थे। ऐसे में विराट के बाद ए बी डिविलियर्स आरसीबी फैंस की लिस्ट में सबसे ऊपर माने जाते थे। उनका भी आरसीबी और भारत के साथ अनोखा रिश्ता है। तभी अपनी एक लंबी पोस्ट के साथ उन्होंने भारत को अपना दूसरा घर बताकर सन्यास लिया है। आरसीबी फैंस के लिए ए बी डिविलियर्स अद्वितीय खिलाड़ी है। लेकिन ये तीन खिलाड़ी आरसीबी के लिए उनकी कमी को कुछ पूरा करने की विकल्प हो सकते हैं।

जॉस बटलर

बटलर

जॉस बटलर को सलामी बल्लेबाजी करने के साथ ही मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है, जोकि एक अच्छा विकल्प है। जॉस बल्टर ने अभी तक 65 आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने 35.14 से ज्यादा की औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 1968 रन बनाए हैं। जिसमे एक शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। इन रनों में 194 चौके और 90 छक्कों की मदद से रन बनाए हैं।

आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर 124 रन का है। बटलर एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते है। वो आईपीएल की अपनी 65 परियों में 8 बार नाबाद लौटे हैं। इसकी आईपीएल के नए सीजन में आरसीबी उनको अपनी टीम में रखना चाहेगी।

मिचेल मार्श

मिचेल मार्श

टी20 विश्व कप 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली 50 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी मिचेल मार्श की काबिलियत का आइना जैसी है। इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप को आसानी से अपने नाम कर लिया था। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज

मिचेल मार्श ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर किया था। आईपीएल में मिचेल मार्श का सफर उम्मीद के मुताबिक अभी तक नही गुजरा है। लेकिन अब वो फॉर्म में नजर आ रहे हैं। आईपीएल उन्होंने कुल 21 मैच खेले हैं। जिसमे 15 परियों में 17.31 की औसत और महज 114.21 की स्ट्राइक रेट से मात्र 225 रन और 7.9 की इकॉनमी के साथ 20 विकेट अपने नाम पर दर्ज किए हैं। मिचेल मार्श एक ऑल राउंडर की भूमिका में आरसीबी के लिए ए बी डिविलियर्स की अनुपस्थिति में अच्छे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

ALSO READ: IPL 2022: हो गई भविष्यवाणी आईपीएल 2022 में ये दिग्गज खिलाड़ी बनेगा आरसीबी का नया कप्तान!

चरिथ असालंका

sri lanka1 163508202816x9 1

श्री लंका के धाकड़ बल्लेबाज चरिथ असालंका ए बी डिविलियर्स की तरह ही मैदान के चारो तरफ शॉट खेलने की क्षमता रखते है। श्री लंका टीम को विश्व की टॉप टीमों में नही गिना जाता है, लेकिन चरिथ असालंका के प्रदर्शन ने क्रिकेट के दिग्गजों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। श्री लंका के इस खिलाड़ी के प्रदर्शन पर श्री लंका की टीम बहुत निर्भर करती है। वो श्री लंका टीम की रीढ़ की हड्डी है।

हाल ही में हुए विश्व कप के कुल छ मैचों में चरिथ असालंका ने 46.2 और स्ट्राइक रेट 147.13 से 231 रन बनाए थे। जिसमे 80 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा था। इस पारी में उन्होंने 23 चौके और 9 छक्के भी लगाए थे। उनके इस प्रदर्शन के चलते वो ए बी डिविलियर्स की जगह टीम का हिस्सा एक विदेशी खिलाड़ी के तौर पर बन सकते हैं।

ALSO READ: क्रिकेट जगत में एक युग का अंत, एबी डिविलियर्स का हर तरह के क्रिकेट से संन्यास का एलान, भावुक हो कर लिखा पोस्ट

Published on November 21, 2021 9:05 am