Placeholder canvas

CSK की कप्तानी के लिए ये 3 खिलाड़ी होंगे सबसे बड़े दावेदार, पहले नंबर वाले पर है सबकी नजर

चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस के लिए CSK टीम को कप्तान धोनी के बिना मैदान पर देखना आसान नही होगा। लेकिन काफी समय से धोनी के रिटायरमेंट लेने की बात हो रही हैं। एक रिपोर्ट की माने तो 2022 के पहले मैच जोकि चेन्नई के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा, उसके बाद कप्तान धोनी आगे का सीजन नही खेलेंगे। ऐसे भी तीन खिलाड़ी है जिन्हे सीएसके की कमान दी जा सकती है।

रवींद्र जडेजा

धोनी जडेजा

वर्तमान समय में भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा को CSK की फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है। जडेजा को कप्तान धोनी से पहले और नंबर एक पायदान पर 16 करोड़ की कीमत के साथ रिटेन किया गया है। जडेजा पिछले सीजन से ही शानदार फॉर्म का प्रदर्शन कर रहे है। पिछले सीजन में पर्पल कैप होल्डर हर्षल पटेल की गेंदों पर जडेजा में 37 रन खेले थे। पिछले सीजन में जडेजा में अपने 200 मैचों में कुल 2386 रन का रिकॉर्ड बनाया है। उसी के साथ 127 विकेट भी हासिल किए हैं।

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज

महज 24 साल की उम्र में ऋतुराज गायकवाड़ बतौर सलामी बल्लेबाज कप्तान धोनी की पहली पसंद बन गए हैं। CSKकी फ्रेंचाइजी में ऋतुराज को 6 करोड़ की रकम के साथ टीम में बनाए रखा है। ऋतुराज में अपनी बल्लेबाजी से विश्वभर में अपना नाम किया है। माही का ऋतुराज पर भरोसा मैच के दौरान देखा जा सकता हैं। रिटेन खिलाड़ियों में ऋतुराज उम्र में सबसे कम उम्र के है जिसके कारण वो काफी लंबे वक्त तक टीम की कप्तानी कर सकते हैं।

ALSO READ: IPL 2022: SA vs IND: साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्यों नहीं मिला है रविन्द्र जडेजा और अक्षर पटेल को जगह, वजह आई सामने

ऑरोन फिंच

आरोन फिंच

ऑस्ट्रेलिया के टी20 के कप्तान ऑरोन फिंच CSK की टीम ने 8 करोड़ के साथ रिटेन किया है। एरोन फिंच की कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्वकप अपने नाम किया है। जिसके बाद सीएसके कैप्टन के लिए उनका नाम भी रेस में आ गया है। फिंच सीएसके के लिए सलामी बल्लेबाजी के साथ ही साथ कप्तान के रोल में भी फिट हो सकते है। फिंच को मैदान पर चतुराई के साथ कप्तानी करते देखा गया है।

ALSO READ: IPL 2022: CSK को मिल गया महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी, ये खिलाड़ी होगा माही की जगह नया कप्तान!