MS DHONI CSK
MS DHONI CSK

आईपीएल 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग कि सबसे चहेती टीम चेन्नई सुपर किंग्स को बिना महेंद्र सिंह धोनी के इमेजिन करना भी संभव नहीं है, लेकिन धोनी का ये आखिरी सीजन हो सकता है। चेन्नई के फैंस धोनी को कप्तान के रूप देखने की आदी है, लेकिन धोनी के बाद कौन टीम की कमान को अपने हाथो में लेगा, इसका फैसला लगभग हो गया है। तो इस आर्टिकल में हम आपकों  बताते हैं कि वो कौन सा खिलाड़ी है, जो महेंद्र सिंह धोनी की जगह चेन्नई सुपर किंग्स में लेने वाला है…..

धोनी से पहले जडेजा को बनाया CSK ने अपना

Ravindra-jadeja
Ravindra-jadeja

चेन्नई की टीम ने 30 नवंबर को खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट आउट की। जिसमे अनुमानित नाम ही थे। लेकिन उसमे हैरानी वाली बात ये थी कि कप्तान धोनी को जडेजा से बाद रिटेन किया गया था। ऑल राउंडर खिलाड़ी जडेजा को सीएसके फ्रेंचाइजी में 16 करोड़ की रकम के साथ रिटेन किया है। वही धोनी को दूसरे पायदान पर 12 करोड़ के साथ टीम से जोड़ा गया है।

धोनी के बाद रविन्द्र जडेजा होंगे नये कप्तान

Ravindra Jadeja

चेन्नई टीम के फैंस महेंद्र सिंह धोनी को कुछ और साल तक टीम का कप्तान बना देखना चाहेंगे। लेकिन एक समय के बाद धोनी के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को सीएसके की कामना को संभालना होगा। ऐसे में सीएसके फ्रेंचाइजी के रिटेन किए खिलाड़ियों रविंद्र जडेजा और फाफ डूलसी की तरफ नजर जाती है, लेकिन जड़ेजा को पहले नंबर पर 16 करोड़ की बड़ी रकम के साथ रिटेन किया गया है, जोकि उनके नए कप्तान बनने की ओर इशारा कर रही है।

ALSO READ: एबी डिविलियर्स ने चुनी अपनी ऑल टाइम आईपीएल प्लेइंग 11, इस दिग्गज को बनाया कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी, रविन्द्र जडेजा को अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहते हैं, ऐसा उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था, जिसके बाद जडेजा को माही से पहले रिटेन करना धोनी की रणनीति का हिस्सा समझा जा रहा है।

चेन्नई में ही खेलेंगे धोनी अपना अंतिम आईपीएल मैच

महेंद्र सिंह धोनी

कप्तान धोनी ने हाल ही में हुए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो नही जानते थे कि उनके घर रांची के मैदान पर खेला गया मैच उनके जीवन का अंतिम भारतीय मैच हो जायेगा। लेकिन वो हर चीज को प्लान करके करना पसंद करते हैं, इसलिए आईपीएल का अंतिम मैच वो अपनी टीम सीएसके के होम ग्राउंड चेपक स्टेडियम पर ही खेलेंगे।

ALSO READ: IPL 2022: दिल्ली ने छिनी थी कप्तानी, अब इस टीम के लिए आईपीएल 2022 में कप्तानी करते नजर आयेंगे श्रेयस अय्यर!

Published on December 6, 2021 10:58 am