Placeholder canvas

क्या शाहीन शाह अफरीदी नहीं होंगे भारत-पाकिस्तान मैच का हिस्सा? बाबर आजम के बयान ने फैंस को किया कन्फ्यूज

शाहीन अफरीदीः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 कल 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में शुरू होने जा रहा है। पाकिस्तान (PAKISTAN) ने हाल ही में न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) में ट्राई सीरीज जीतकर वर्ल्ड कप में पहुंची है। पाकिस्तान के सबसे बड़े मैच विनर शाहीन अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI) अब पाकिस्तान टीम के साथ जुड़ चुके हैं। चोट के चलते शाहीन अफरीदी एशिया कप, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में खेले गए ट्राई सीरीज से बाहर थे।

शाहीन अफरीदी पिछले वर्ल्ड कप में भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को एक झटके में तोड़ते हुए नजर आए थे, अब जब पाक टीम में उनकी वापसी हो चुकी है, तो पाकिस्तान आत्मविश्वास से लबलबा होगी। हाल ही में कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) ने शाहीन अफरीदी की वापसी और उनके खेलने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

बाबर आजम ने शाहीन अफरीदी पर दिया बड़ा अपडेट

पाकिस्तानी खिलाड़ी जब एशिया कप 2022 से बाहर हो चुके थे, पाकिस्तान की उम्मीद ही पूरी तरह से टूट चुकी थी, लेकिन उनके बिना भी पाक ने अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन मजबूत खिलाड़ी की वापसी हमेशा विरोधियों के लिए खतरा रहती है। भारत का सबसे बड़ा खतरा इस वक्त शाहीन शाह अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI) हैं।

शाहीन अफरीदी ने पिछले वर्ल्ड कप में भारत की नईया को डूबो दिया था। शाहीन अफरीदी अब चोट से उबरने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वापसी करते हुए दिखने वाले हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) ने हाल ही में शाहीन शाह अफरीदी के ऊपर एक बड़ा अपडेट दिया है। बाबर आजम ने कहा है-

“निश्चित रूप से। शाहीन अफरीदी और फखर जमां वापस आ गए हैं। हमारे पास पहले मैच के लिए छह दिन हैं, इसलिए हम इन अभ्यास मैचों का उपयोग करेंगे। शाहीन शाह अफरीदी अब पूरी तरह से फिट हैं और अपना 100 प्रतिशत देने के लिए तैयार हैं। इसलिए हम उन्हें खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं।”

ALSO READ: “मारी छोरियां छोरों से बढ़कर हैं”- भारतीय महिला टीम ने 7वीं बार एशिया कप जीतकर रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता

वॉर्मअप मैचों में नजर आएंगे शाहीन शाह अफरीदी

शाहीन शाह अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI) जुलाई के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। क्रिकेट से चोट के चलते बाहर होना खिलाड़ियों के खेल पर असर डालता हुआ नजर आता है। शाहीन शाह अफरीदी 17 अक्टूबर को इंग्लैंड के साथ वर्ल्ड कप से पहले वॉर्मअप मैच का हिस्सा बनते नजर आ सकते हैं। क्योंकि अब तक वह मैदान से दूर हैं, तो यह फॉर्म में वापसी करने का एक अच्छा तरीका होगा।

शाहीन शाह अफरीदी फिट तो बताए जा रहे हैं, लेकिन भारत के खिलाफ वो मैच का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर सवाल उठते हुए नजर आ रहे हैं।

ALSO READ: ASIA CUP 2022: स्मृति मंधाना और रेणुका के चक्रव्यूह में फंसी श्रीलंका, भारत ने 8 विकटों से एशिया कप कर लिया अपने नाम