sridevi

बॉलीवुड की सुपरस्टार दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी(Shridevi) ने अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़ दिए। उन्होंने 1983 से 1993 तक एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी और लाखों दिलों पर राज किया। उन्हें बॉलीवुड का लेडी बच्चन भी कहा जाता था। उन्हें फीमेल सुपरस्टार जैसे कई नामों से नवाजा गया। वह एक ऐसी इकलौती एक्ट्रेस थी। जिनको सुपर स्टार का दर्जा मिला था। वह किसी भी मामले में किसी मेल एक्टर से कम नहीं थी।

उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों से लेकर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने एक्टिंग का जादू चलाया। उन्होंने अपनी लाइफ में बहुत ही संघर्ष किया है।

 सेट पर हो जाती थीं बेहोश

बता दें कि श्रीदेवी सेट पर शूटिंग के दौरान बेहोश हो जाती थी उन्हें एक बीमारी थी। जिसस वह सालों तक परेशान थी। वहीं सत्यार्थ नायक ने अपनी किताब में उनकी बीमारी का भी जिक्र किया।

सत्यार्थ नायक  के किताब के अनुसार एक्टर नागार्जुन ने कहा था कि

“श्रीदेवी को ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम थी। जिसकी वजह से बहुत परेशान रहती थीं। ब्लड प्रेशर की वजह से वह कभी-कभी बेहोश हो जाती थीं, उनको बहुत समस्या होता थी।”

2018 में हुई थी मौत

श्रीदेवी की मौत साल 2018 में हुई थी। जब वह विदेश तब वह बाथटब में थीं। उस दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि एक्ट्रेस ने 1996 में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी लेकिन बोनी कपूर पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी मोना शौर से उनके दो बच्चे थे। उनका नाम अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं।

अर्जुन कपूर की पहली फिल्म जब रिलीज होने वाली थी, उससे कुछ महीने पहले मोना की मौत हो गई थी। साल 1996 में श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी की। 6 मार्च 1997 को जान्हवी का जन्म हुआ। उनकी दूसरी बेटी खुशी का जन्म साल 2000 में हुआ। जान्हवी भी अपनी मां की तरह खूब नमा कमा रहीं हैं।

ये भी पढ़ें-“लोगो ने मुझे बकवास कहा लेकिन मेरे शतक के बाद उनके मुंह पर तमाचा लग गया है” शतक लगाने के बाद बोले हैरी ब्रूक 

Published on April 15, 2023 6:00 pm