Placeholder canvas

IND vs SA: शार्दुल ठाकुर की वो तेज गेंद जो बल्लेबाज को मैदान पर सुला सकती थी, छाती पर जा लगी गेंद, देखें वीडियो

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में केएल राहुल कप्तानी कर रहे है। पहली पारी में शार्दुल ठाकुर ने अपना अब तक का बेस्ट प्रदर्शन किया। भारतीय पारी के 202 पर सिमट जाने के बाद भारतीय गेंदबाजों में भारतीय पारी को संभाला। पांच दिन के मैच में दो दिन में ही दोनो टीम को पहली पारी सिमट गई।  इसी बीच शार्दुल ठाकुर ने एक इतनी तेज गेंद डाली, जिसमें बल्लेबाज चकमे में पड़ गया और जाकर उनकी छाती से टकरा गई। भारतीय तेज गेंदबाज की ऐसी गेंदबाजी लोगों के द्वारा काफी पसंद की गई, हालांकि बल्लेबाज को कोई खास चोट नहीं लगी।

तेज गेंदबाजी की ये क्लिप दर्शको द्वारा काफी पसंद की गई

जोहानिसबर्ग के मैदान पर दूसरा दिन भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के नाम रहा था। शार्दुल ठाकुर ने 7 विकेट लिए। जिसके बाद उनके नाम के आगे एक और अच्छा प्रदर्शन जुड़ गया। इसी बीच एक और वाक्या हुआ, जोकि भारतीय दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।

https://twitter.com/BenaamBaadshah4/status/1478353556453294082

दरअसल, शार्दुल ठाकुर दक्षिण अफ्रीका के युवा 6 फीट 8 इंच के खिलाड़ी मारको जेनसन को 71वे ओवर में गेंदबाजी कर रहें थे। इस ओवर की पांचवी गेंद पर शार्दुल ठाकुर की फेकी गेंद से मारको जेनसन को धड़कने बढ़ गई। इस गेंद पर बॉल जाकर मारको जेनसन की छाती पर लगी। गनीमत ने रही कि उन्हें कोई इंजरी नही हुई लेकिन गेंद लगने के बाद मारको जेनसन के दिल की धड़कने किस प्रकार बढ़ गई थी, वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है।

ALSO READ: IND vs SA: पंत के इस कैच पर बढ़ा बवाल, सुनील गावस्कर बोले- जब आपको पता था तो मैदान से बाहर क्यों गए, देखें वीडियो….

भारतीय गेंदबाजी ने कराई वापसी

शार्दुल ठाकुर

असल में कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। जिसमे उन्होंने 50 रन और रविचंद्रन अश्विन ने 46 रन की परियां खेलकर टीम को कुछ स्कोर तक पहुंचने का प्रसाय किए। लेकिन भारतीय पहली पारी में 202 रन बन सके। जिसके बाद ऐसा कहा जा सकता था कि भारतीय टीम इतिहास रचने के अभी दूर है।

शार्दुल

लेकिन भारतीय टीम के गेंदबाजों ने अपनी कसी गेंदबाजी का परिचय दिया। जिसमे शार्दुल ठाकुर ने अपनी तेज गेंदबाजी से न सिर्फ भारतीय टीम की वापसी कराई साथ ही साथ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को भारतीय तेज गेंदबाजी से भी अवगत कराया। अपनी लगभग 18 ओवर्स की पारी में शार्दुल ठाकुर ने अपना बेस्ट देते हुए 7 विकेट झटके। जिसके बाद भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को भी दूसरे दिन की समाप्ति से पहले से खत्म करा दिया। इस मैच में भारत बढ़त के साथ आगे बढ़ रहा है।

ALSO READ: IND vs SA: पहली पारी में 7 विकेट लेने के बाद बोले लॉर्ड शार्दुल, ‘बुमराह और शमी ने अच्छी बॉलिंग की, मुझे तो किस्मत से विकेट मिला’