Placeholder canvas

Shane Warne की मौत से ठीक पहले की तस्वीर आई सामने, आखिरी वक्त में कर रहे थे ये काम

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी Shane Warne की 52 वर्ष में मौत की खबर से क्रिकेट जगत में सनसनी छा गई थी। 4 मार्च को थाईलैंड छुट्टियां मनाने गए खिलाड़ी शेन वार्न अपने होटल के कमरे में अचेत अवस्था में पाए गए थे। हॉस्पिटल ले जानें के बाद पता चला था कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। अब हाल ही उनकी होटल में टहलते हुए तस्वीर भी समाने आई थी। जिसमें वो हाथ में सूट लेकर जाते नजर आए हैं। जानिए क्या कर रहे थे शेन वार्न अपनी मौत से पहले….

Brioni tailors शॉप से सूट शॉपिंग पर गए थे Shane Warne

SHANE WARNE

Shane Warne की मौत से पहले उनसे मिलने वाले लोगों में एक परशुराम पांडे भी हैं। जोकि Brioni tailors शॉप में थे। 2019 में यहां से ही शेन वार्न ने करीब 10 सूट खरीदे थे। जिसके बाद एक बार फिर वो Brioni tailors में शॉपिंग के लिए गए थे। 2019 के समय परशुराम पांडे से सूट लेने के समय उनकी जान पहचान उनसे हो गई थी। जिसके बाद 4 मार्च की दोपहर एक समय वो Brioni tailors गए थे। वापस आते समय Shane Warne कैमरे में कैद हो गए थे। शॉर्ट में सफेद शर्ट के साथ टोपी पहनकर हाथ में मोबाइल और सूट लेकर वापस आए तस्वीर में नजर आ रहे है।

Shane Warne की मृत्यु के बाद परशुराम पांडे ने कहा कि ये घटना सुनने के बाद उन्हें विश्वास नहीं हुआ साथ ही वो स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा कि, ” मुझे क्रिकेट काफी पसंद है और शेन वॉर्न मेरे पसंदीदा खिलाड़ी थे। उनके लिए सूट सिलना मेरे लिए एक बड़ा सौभाग्य था। वो शनिवार या फिर रविवार को अपने कपड़े लेने वाले थे। इसलिए जब मैंने उनकी मौत की खबर देखी कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। तब मैं चौंक गया और मैं बर्बाद हो गया था”।

ALSO READ:ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर Shane Warne का 52 साल की उम्र में निधन, टूट गये हैं वीरेंद्र सहवाग

अचानक मौत के कारण पोस्टमार्टम का इंतजार था

SHANE WARNE

Shane Warne के अचानक संसार छोड़ने और वजह हार्ट अटैक बताए जाने के बाद कई तरीके के सवाल उठ रहे थे। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। रिपोर्ट आ जाने के बाद मौत कारण प्राकृतिक बताया गया था। दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हुई थी। उनके परिवार की ओर से शेन वार्न मौत पर कभी न समाप्त होने वाला दुख बताया गया था। शेन वार्न की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पोलिस के मुताबिक अभियोजन कार्यालय भेज दी जाएगी।

ALSO READ:IPL 2022: संन्यास के बाद एबी डिविलियर्स बनेंगे RCB का हिस्सा, IPL में वापसी करने को हुए तैयार

थाईलैंड में छुट्टी मनाने गए थे

शेन वार्न

Shane Warne थाईलैंड छुट्टियां बिताने के लिए गए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपनी मौत से पहले मसाज के लिए बुकिंग कराये थे. जिसकी CCTV फुटेज भी सामने आई थी जिसमे 4 महिला उनके कमरे से बाहर रजा रही थी. शेन वार्न ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ियों में गिने जाते है उनके नाम 700 से ज्यादा विकेट का रिकार्ड है।

ALSO READ:शेन वार्न की अंतिम पोस्ट ही बन गयी अंतिम इच्छा नहीं कर सके पूरा, वायरल हुई अंतिम इच्छा