Placeholder canvas

RR vs MI Toss :रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, मुंबई इंडियंस ने किये 2 बड़े बदलाव, देखें प्लेइंग XI

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में 44वा मैच राजस्थान रॉयल्स ( Rajasthan Royals) और मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के बीच कुछ ही देर में शुरू हो जायेगा। ये मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम नवी मुम्बई ( DY Patil Stadium Navi Mumbai) में खेला जाएगा। मैच से पहले शनिवार के इस डबल हेडर मैच के दूसरे मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स ( RR) के कप्तान संजू सैमसन ( Sanju Samson) और मुंबई इंडियंस ( MI) के कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) के बीच हुआ। जिसके बाद टॉस का सिक्का ऊंचला और रोहित शर्मा के पक्ष में गिरा. मुंबई इंडियंस ने टीम में 2 बड़े बदलव किये है.

टॉस की भूमिका ?

डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई के मैदान पर टॉस जीतने के बाद दूसरी पारी में बैटिंग की कंडीशन आसान नजर आ सकती है। ओस के कारण रन बनाना आसान होगा, लेकिन पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बनाया जा सकता है, जिसके बाद आईपीएल के कई मैच जीते है।

टॉप पर जाने के लिए खेलेगी राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स जीत
राजस्थान रॉयल्स जीत

राजस्थान रॉयल्स ( RR) की टीम आईपीएल प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर थे। अपने 8 मैच में टीम ने 6 मैच जीतकर 12 अंक हासिल कर लिए है। राजस्थान रॉयल्स अपने पिछले तीन मैच जीत चुकी है। जिसके बाद आज का मैच जीतकर चौथा मैच अपने हक में करना चाहेगी।

मुंबई को पहली जीत की तरकार

मुंबई इंडियंस

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अब तक एक भी मैच नही जीत सकी है। अपने शुरुआत के 8 मैच हार चुकी है। जिसके बाद अब पहली जीत के लिए आज का मैच जीतने की पूरी कोशिश करती नजर आएंगी। मुंबई इंडियंस प्ले ऑफ की रेस से बाहर है, लेकिन वो प्वाइंट टेबल पर आखिरी स्थान से बचने के लिए मैच जीतने की कोशिश करेगी।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन  ( Rajasthan Royals Playing 11)

जॉस बटलर, देवदत्त पद्दीकार, रविचंद्रन अश्विन, संजू सैमसन ( कप्तान & विकेटकीपर), डैरेल मिचेल, सिमरन हैटमायर, रिहान पराग,कुलदीप सेन , यजुवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन ( Mumbai Indians Playing 11)

रोहित शर्मा ( कप्तान), ईशान किशन ( विकेटकीपर), कुमार कार्तिके , सूर्यकुमार यादव , तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन, किरॉन पोलार्ड, डेनियल सैम, टीम डेविड, रिले मेरेडिथ और जसप्रीत बुमराह

ALSO READ:IPL 2022: RCB vs GT: ‘अक्खा पब्लिक को मालूम है, कौन फॉर्म में लौट आया’, एक अर्धशतक से छा गए किंग कोहली,आई मीम्स की बाढ़