Placeholder canvas

आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, रोहित शर्मा ने छोड़ा टीम का साथ, अंबानी के साथ बढ़े मतभेद

Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) शुरू होने में बस 8 दिन का ही समय बचा है, जिसकी तैयारी तेजी से चल रही हैं। सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ना शुरू हो गए हैं, जो खूब नेट प्रैक्टिस भी करते दिख रहे हैं।

22 मार्च से आईपीएल (IPL 2024) का आगाज होना है, जिसका पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Banglore) के बीच खेला जाना है, जिसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) द्वारा कप्तानी से हटाए गए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Rohit Sharma, मुंबई इंडियंस के साथ अभ्यास से बाहर

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ लगभग सभी खिलाड़ी जुड़कर अभ्यास कर रहे हैं, लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का अभी अता पता नहीं है। कुछ दिन पहले हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने से वे नाराज बताए जा रहे थे, लेकिन आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया था।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उसने अब तक 5 बार खिताब जीतने का काम किया है। अब सभी की नजरें आईपीएल के अगले खिताब पर टिकी हैं, जिसे लेकर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से फैंस ही नहीं रोहित शर्मा भी नाराज बताए जा रहे हैं।

वैसे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की नाराजगी पर अभी किसी ने कुछ नहीं कहा है। मंगलवार को हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम अभ्यास करती नजर आई, लेकिन रोहित शर्मा कहीं नहीं दिखे। इससे रोहित शर्मा की नाराजगरी की खबरों को बल मिल गया, जिस पर अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के साथ नहीं है कुछ भी ठीक

रोहित शर्मा अगर टीम के साथ नहीं जुड़ते हैं तो फिर मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा। जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा को कप्तान से हटाने के बाद सवाल उठे थे कि उनके और हार्दिक के बीच कुछ ठीक नहीं है।

कई विवादित खबरें भी सामने आई थी। रोहित टीम के साथ नहीं दिखे तो यह बात फैंस के मन में खटकने लगी। सभी की इस बात पर नजरें हैं कि रोहित कब टीम के साथ जुड़ते हैं।

आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने बड़ा कदम उठाते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने गुजरात से ट्रेड किए गए रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी, जिस फैसले की खूब आलोचना हुई। इससे रोहित शर्मा के आहत होने की भी खबरें सामने आई थी।

ALSO READ: MS DHONI के बाद CSK का कौन होगा अगला कप्तान? जडेजा और ऋतुराज को नजरअंदाज कर इन 2 खिलाड़ियों पर CSK की नजर