Placeholder canvas

MS DHONI के बाद CSK का कौन होगा अगला कप्तान? जडेजा और ऋतुराज को नजरअंदाज कर इन 2 खिलाड़ियों पर CSK की नजर

आईपीएल (IPL 2024) सीजन शुरू होने के लिए जा रहा है, जिससे पहले तरह-तरह की बातें चल रही हैं। आईपीएल 2024, महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के लिए काफी खास माना जा रहा है। खास मानने की वजह यह है कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस आईपीएल के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं जो फैंस के लिए किसी बड़े सदमे की तरह है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं MS DHONI

धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तो काफी पहले ही संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अब आईपीएल से संन्यास लिया तो फिर मैदान पर वे कभी नजर नहीं आएंगे। वैसे भी महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) बल्लेबाज और विकेटकीपर ही नहीं बल्कि एक शानदार कप्तान के तौर पर भी गिने जाते हैं।

उनके द्वारा मैदान पर लिए गए फैसले हर किसी के लिए मिसाल बनते हैं। धोनी (MS DHONI) के फैसले का हर कोई लोहा मनता है। अब सवाल उठ रहा है कि अगर महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) आईपीएल सीजन के बाद सन्यास लेते हैं तो फिर सीएसके का अगला कप्तान कौन होगा। इस कड़ी में कई ऐसे नाम हैं जो हवा में उड़ रहे हैं, जिसमें ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे भी दिग्गज शामिल हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) आईपीएल का 17वां सीजन खेलने को बेताब दिख रहे हैं, लेकिन इसके बाद वे सन्यास का ऐलान कर चुके हैं। अब सवाल उठ रहा है कि अगर माही ने संन्यास का ऐलान किया तो फिर टीम का अगला कप्तान कौन होगा, यह बड़े सवाल बने हुए हैं।

ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान

क्या सीएसके रोहित शर्मा को अपनी टीम की कमान सौंपेगी। वैसे तो रोहित शर्मा अभी मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं लेकिन हो सकता है कि कभी मुंबई इंडियंस अगले सीजन से पहले उन्हें रिलीज कर दे। रिलीज किया गया तो हर हाल में सीएसके रोहित शर्मा पर मोटी बोली लगा सकते हैं क्योंकि उसकी नजर एक बल्लेबाज के साथ एक कप्तान पर भी होगी।

महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास बाद क्या चेन्नई सुपर किंग्स तूफानी बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत पर भी हाथ आजमा सकेगी। वैसे तो ऋषभ पंत अभी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं जो बतौर कप्तान और बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करते नजर आते हैं।

वैसे तो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को निकाले यह सब नजर नहीं आता है। फिर भी धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके पंत को ट्रेड करने पर विचार कर सकती है, क्योंकि उसे एक शानदार विकेटकीपर के साथ कप्तान की जरूरत होगी। यह सब पंत में नजर आता है। धोनी के सन्यास को लेकर भी अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

ALSO READ: Mumbai Indians को मिला नया Kieron Pollard, 151 की औसत से बना रहा रन और 10 ओवर में मात्र 17 रन देकर झटके 5 विकेट