TEAM INDIA CRY ROHIT SHARMA BCCI

रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया का विजयी सफर वनडे विश्व कप 2023 के तहत जारी है। भारत ने अब तक खेले 6 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। इसी के साथ टीम इंडिया 12 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। अब टीम की नज़र श्रीलंका के खिलाफ मैच पर टिकी है। अगर भारत इस मैच में जीत हासिल करने में कामयाब होता है तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना तय है।

भारत और श्रीलंका के बीच 2 नवंबर को वनडे विश्व कप 2023 का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया के खेमे से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा के करीबी का निधन हो गया है।

इस खबर से टीम इंडिया पर दुखों का अंबार टूट पड़ा है। फैंस भी इस खबर को सुनने के बाद खुद को संभाल नहीं  पा रहे हैं। सभी की आंखे नम हैं।

रोहित शर्मा के सुपर फैन का निधन

बता दें कि क्रिकेट के सुपर फैन श्रीलंका के पर्सी अभयसेकरा का सोमवार को निधन हो गया। 87 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। पर्सी अभयसेकरा क्रिकेट जगत में अंकल पर्सी के नाम से प्रसिद्ध थे। उनका भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से गहरा नाता था। एशिया कप 2023 के दौरान भारतीय कप्तान अंकल पर्सी से मिलने उनके घर गए थे।

इस दौरान वह ज्यादा चल फिर नहीं पा रहे थे। वह एक लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। श्रीलंका के नागरिक होने के नाते अंकल पर्सी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बहुत बड़े फैन थे, लेकिन वह भारतीय टीम के भी प्रशंसक थे।

उन्हें धोनी और विराट कोहली के साथ भी देखा गया। अब अंकल पर्सी इस दुनिया में नहीं है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर इसका गहरा असर पड़ा है।

इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी

गौरतलब है कि, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 100 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। भारत की इस जीत में रोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे हिटमैन ने एक बार फिर कप्तानी पारी खेलकर भारत का स्कोर 229 रनों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया।

इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 87 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

ALSO READ: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मोहम्मद रिजवान ने लाइव मैच में की शर्मनाक हरकत, बांग्लादेशी बल्लेबाज से कहा आउट हो जा…

Published on October 31, 2023 11:22 pm