Placeholder canvas

कप्तान बनते Rohit Sharma ने खरीदी Lamborghini Urus लग्जरी कार, भारत में गिने-चुने लोगो के पास है ये कार, कीमत हैरान करने वाली

भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान Rohit Sharma कई कारणों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इसी में एक कारण रोहित शर्मा का कर खरीदना है। क्रिकेट खिलाड़ियों का कर कलेक्शन और लग्जरी लाइफ स्टाइल में रखना कोई नई बात नही है। लेकिन Rohit Sharma ने हाल ही में ऐसी कार खरीदी है। जो लागतार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है। इसी के साथ उनके नीले रंग के प्रति प्रेम को एक बार और देखा जा सकता है। रोहित की ये नीले रंग की पहली कार नहीं है।

Lamborghini Urus भी Rohit Sharma के कार कलेक्शन में शामिल

lamborghini urus amp

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Rohit Sharma ने हाल में एक नीले रंग को लैंबोर्गिनी कार खरीदी है। इस कार के नीले चमचमाते रंग के कारण ये चर्चा में है। इसकी कीमत लगभग 3 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है इस कार का नाम लैंबॉर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus) है। इसकी विशेषता है कि ये कार कुछ ही लोगों पास है। कार्तिक आर्यन, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के पास ये कार मौजूद है। भारतीय कप्तान ने हाल ही में इस कार को खरीदा है। तब से सोशल मीडिया पर इस कार की काफी चर्चा है।

नीले रंग से है बहुत लगाव

Rohit Sharma PC

Rohit Sharma का नीले रंग के प्रति प्रेम एक बार फिर सामने आया है। Rohit Sharma के नीले रंग के प्रति प्रेम के पीछे भारतीय टीम की जर्सी नीले रंग की वहीं उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की जर्सी भी नीले रंग की है। इसी के साथ रोहित शर्मा इससे पहले एक नीले रंग की बीएमडब्लू एम 5 खरीद चुके है। उनके पास इसके अलावा कई और भी गाड़िया हैं।

ALSO READ:IND vs SL: STATS: तीसरे टी20 श्रेयस अय्यर ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने रोहित शर्मा

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने की तैयारी

ROHIT SHARMA PC

Rohit Sharma इन दिनों काफी अच्छी स्थिति में देखे जा सकते हैं। भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट में कप्तानी मिलने के बाद अब श्रीलंका के खिलाफ टी20 में सूपड़ा साफ करने के बाद टेस्ट टीम में कप्तानी की शुरुआत करेंगे। Rohit Sharma अभी तक 43 टेस्ट मैच खेल चुके है। जिसमें उन्होंने 8 शतक और 14 अर्धशतक के साथ 3047 रन बनाए हैं।

ALSO READ:IND vs WI: लगभग खत्म हो गया था इस खिलाड़ी का करियर, Rohit Sharma ने दिया आखिरी मौका अब बना टीम का सबसे बड़ा हथियार