Placeholder canvas

विश्व कप 2023 से पहले भारत को तगड़ा झटका, भारत का यह स्टार खिलाड़ी नहीं होगा टीम इंडिया का हिस्सा

by AMIT RAJPUT
BCCI TEAM INDIA

यह साल भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक साल रहने वाला है। भारत 12 साल बाद क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है। भारत ने इसके पहले साल 2011 में विश्व कप की मेजबानी की थी और भारत ने विश्व कप का खिताब भी जीता था। भारत अब 12 साल बाद उस इतिहास को एक बार फिर दोहराना चाहेगी।

इसके लिए भारतीय टीम ने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप की शुरुआत में ही तगड़ा झटका लगा है।

ऋषभ पंत हो सकते हैं विश्व कप 2023 से बाहर

दरअसल पिछले दिनों भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिसके दौरान उन्हें चोटें आयी थी। ऋषभ पंत की पहले उत्तराखंड में इलाज चल रहा था और अभी उनका इलाज मुंबई में चल रहा है। ऋषभ पंत को गंभीर चोटें आयी है। जिसके कारण वह काफी लंबे समय तक मैदान से बाहर हो सकते हैं।

पंत को लेकर बीसीसीआई के सूत्रों ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया है कि डॉक्टरों का मानना है कि ऋषभ पंत को मैदान पर वापसी करने के लिए कम से कम 8-9 महीने का समय लग सकता है। ऐसे में वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 से भी बाहर हो सकते हैं।

ALSO READ: कौन है जितेश शर्मा जिसे बीच सीरीज BCCI ने Sanju Samson की जगह दिया है TEAM INDIA में मौका

सड़क दुर्घटना में आईं थीं गंभीर चोटें

आपको बता दें कि ऋषभ पंत को सड़क दुर्घटना में काफी गंभीर चोटें आईं हैं। वह धीरे-धीरे रिकवर हो रहे हैं। एक स्पोर्ट्स वेब पोर्टल की मानें तो ऋषभ पंत की सूजन कम नहीं होती, तब तक कोई एमआरआई या सर्जरी नहीं की जाएगी। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ऋषभ पंत को काफी ज्यादा लिगामेंट टीयर है।

वहीं, विकेटकीपर को मैदान पर जिस तरह के वर्कलोड का सामना करना पड़ता है। उससे लगता है कि उन्हें मैदान पर वापसी करने में 8-9 महीने लग सकते हैं। ऐसे में ऋषभ पंत के लिए मैदान पर वापसी करना आसान नहीं रहने वाला है।

वही आपको बता दें कि पिछले दिसंबर की 30 तारीख को वह कार से दिल्ली से रूड़की जा रहे थे। उसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। जिसके बाद उनकी कार जल गई। वही हादसे में पंत को भी गंभीर चोटें आयी। शुरुआत में उत्तराखंड के देहरादून में इलाज चला और वर्तमान में उनका इलाज मुंबई में चल रहा है। जहां उनकी चोट पर बीसीसीआई निगरानी बनाई हुई है।

ALSO READ: IND vs SL: ‘उसने पहले भी ऐसा किया है, ये अपराध..’ अर्शदीप सिंह पर जमकर भड़के कप्तान Hardik Pandya, तीसरे मैच से पहले कह दी ये बात

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00