ऋषभ पंत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के मध्य दूसरा टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग में खेला जा रहा है। अफ़्रीकी खिलाड़ियों और भारतीय खिलाड़ियों के बीच खूब नोक झोक चल रहा है. ऋषभ पंत का भी वीडियो वायरल हो रहा है. वही टेस्ट मैच की बात करे तो  इस टेस्ट में अगर भारतीय गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन नही हुआ तो मैच दक्षिण अफ्रीका के खाते में जाना लगभग तय है। इसी बीच तीसरे दिन में स्टंप माइक में कुछ आवाज रिकॉर्ड हुई जिसमे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों और कप्तान के विषय में तंज कसे जा रहे है। इस वीडियो की आवाज को ऋषभ पंत को बताकर वायरल किया जा रहा है, आवाज सुनने के बाद ये मयंक अग्रवाल या ऋषभ पंत में से एक कही जा सकती है।

‘ये कप्तान अपने बारे में सोचता है’

ऋषभ पंत

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान माहौल कुछ गर्म नजर आया। जेंटलमैन गेम क्रिकेट में भारतीय कप्तान केएल राहुल, दक्षिण अफ्रीका कप्तान डीन एल्गर, रैसी वनडर डुसन, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मार्को जैनसेन के साथ साथ अब ऋषभ पंत के भी गहमागहमी की बात सामने आई है।

दरअसल, भारतीय टीम दूसरी पारी का खेल समाप्त कर चुका था। जिसमे उन्होंने 266 रन बनाए थे। जिसके बाद मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बल्लेबाजी के आए। इस मौके पर एक विकेट गिरने के बाद जब  अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर मैदान पर आ रहे थे, तब स्टंप माइक में ‘ये कप्तान अपने लिए सोचता है’, आवाज रिकॉर्ड हो गई है। जिसके बारे में ये कहा जा रहा है कि विकेट के पीछे से विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कहा है। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि ये आवाज मयंक अग्रवाल की है। इस बीच ट्विटर पर भारतीय फैंस ने मजे लेते हुए इस वीडियो को साझा किया है।

ALSO READ: IND vs SA: स्लेजिंग की वजह से ऋषभ पंत ने तोहफे में दिया अपना विकेट, भड़के गौतम गंभीर ने कहा ये तो ‘बेवकूफी..’

‘इसे अभी तक बैटिंग गार्ड पता नहीं चला’

इस दौरान वीडियो में ऋषभ पंत की आवाज में ये बात सामने आ रही है कि क्या बेहतरीन खिलाड़ी हैं ये चार पांच गेंद के बाद भी गार्ड कहा पता ही नही है। इस वीडियो में कहा गया कि,

” 4-5 गेंदों के बाद भी इन्हें ये नही पता कि बैटिंग गार्ड कहा है। नंबर 4 पर बैटिंग कर रहे है, इतना भी नही पता है। बाद में ये कहा गया जबरदस्त कप्तान हैं ये सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं।”

ALSO READ: IND vs SA: स्लेजिंग की वजह से ऋषभ पंत ने तोहफे में दिया अपना विकेट, भड़के गौतम गंभीर ने कहा ये तो ‘बेवकूफी..’