Placeholder canvas

इस क्रिकेटर पर दिल आ गया था Priyanka Chopra का, करना चाहती थी शादी, वीडियो में बताई वजह

Priyanka Chopra भारत की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड ही नही बल्कि हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है। Priyanka Chopra मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। साल 2018 में Priyanka Chopra ने हॉलीवुड के निक जोनस के साथ शादी की थी। लेकिन काम लोग जानते होंगे, एक समय ऐसा था जब वो एक भारतीय क्रिकेटर से शादी करना चाहती थीं।

वीडियो हो रहा वायरल

shahrukh khan priyanka

सोशल मीडिया पर Priyanka Chopra का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रही है कि वो किस क्रिकेटर से शादी करना चाहती हैं। इस वीडियो में उन्होंने शादी के लिए क्रिकेटर को चुना था। प्रियंका का ये वीडियो साल 2000 का है। जब उन्होंने मिस इंडिया पीजेंट में हिस्सा लिया था। जज पैनल में शाहरुख खान भी शामिल थे। ऐसे में शाहरुख ने भी उनसे सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि मेरा सवाल थोड़ा काल्पनिक है लेकिन आप इनमें से किससे शादी करना चाहेंगी? इसके बाद शाहरुख ने प्रियंका को तीन ऑप्शन दिए। उन्होंने कहा, 

“आप शादी के लिए ग्रेट इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर जैसे शख्स को चुनेंगी, जो आपको पूरी दुनिया घुमाएंगे। जिन पर देश और आप दोनों गर्व करेंगे। या स्वारोस्की जैसा कोई आर्टिस्टिक बिजनेसमैन चुनेंगी जो आपको गहने और हार खरीद कर देंगे। या फिर मेरे जैसा किसी हिंदी फिल्म स्टार से शादी करेंगी जो यहां बैठकर और कुछ नहीं बस आपसे काल्पनि‍क शादी से जुड़े मुश्किल सवाल पूछ रहा है।”

ALSO READ:IND vs WI: रोहित शर्मा ने दूसरे टी20 से पहले बताया क्यों नहीं दे रहे श्रेयस अय्यर को प्लेइंग 11 में जगह

उन्होंने शाहरुख खान जैसे एक्टर को छोड़कर क्रिकेटर का ऑप्शन चुना। प्रियंका ने कहा कि वो इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर से शादी करना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व होगा अगर उनका पति ऐसा इंसान हो जिस पर पूरा देश नाज करें। Priyanka Chopra का ये पुराना वीडियो अब एक बार सुर्खियों में छाया हुआ है। बता दें कि एक वक्त था जब प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के अफेयर की खबरें सामने आई थीं।

ALSO READ:The Kapil Sharma Show के चंदू चायवाले की पत्नी है बला की खूबसूरत, खूबसूरती में आसपास भी नहीं टिकती हैं एक्ट्रेस